लाइव न्यूज़ :

बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने भाजपा पर लगाया बिहार को नीचा दिखाने का आरोप, कहा-केन्द्र सरकार के सर्वेक्षणों पर भी भरोसा नहीं करते

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2023 16:30 IST

विकास पर सवाल उठाने पर भाजपा को घेरते हुए विजय चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार के सर्वेक्षणों एवं उसके निष्कर्षों पर तो भाजपा को यकीन करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा हैसरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा- बिहार के विकास पर भी बीजेपी का बिहारीपन नहीं जागताकहा- भाजपा को बिहार को नीचा दिखाने में मजा आता है

पटना: जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बिहार के विकास पर भी उनका बिहारीपन नहीं जागता है, बल्कि भाजपा को बिहार को नीचा दिखाने में मजा आता है। विकास पर सवाल उठाने पर भाजपा को घेरते हुए विजय चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार के सर्वेक्षणों एवं उसके निष्कर्षों पर तो भाजपा को यकीन करना चाहिए।

वित्त मंत्री ने कहा कि अगर भाजपा के नेता बिहार सरकार की बात नहीं समझते तो कोई बात नहीं। कम-से-कम केन्द्र सरकार के सर्वेक्षणों एवं उसके निष्कर्षों पर तो यकीन करना चाहिए। उसका तो सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल के मामले में बिहार के 4 जिले शामिल हैं। रैंकिंग में सबसे ऊपर के चार जिले समस्तीपुर, शेखपुरा, सुपौल एवं बांका बिहार के ही हैं। 

विजय चौधरी ने कहा कि इसी वर्ष के प्रारंभ में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा देशभर के सभी जिलों के ग्रामीण इलाके में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के संबंध में सर्वेक्षण कराया गया। इसमें ग्रामीणों के लिए मात्रा एवं शुद्धता के साथ उपलब्धता की निरन्तरता का भी मानक रखा गया था। 

इस सर्वेक्षण के जो परिणाम सार्वजनिक हुए हैं, वह बिहार को गौरवान्वित करने वाले हैं। रैंकिंग में सबसे ऊपर के चार जिले समस्तीपुर, शेखपुरा, सुपौल एवं बांका बिहार के ही हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि यह बिहार सरकार की कार्यशैली एवं खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का ही नतीजा है। जिसकी वजह से शुद्ध पेयजल के मामले में बिहार के 4 जिले शामिल हैं। 

जदयू नेता ने भाजपा पर तंज सकते हुए कहा कि पता नहीं क्यों, इतनी बड़ी-बड़ी उपलब्धियों से भी इनका बिहारीपन नहीं जगता और बार-बार बिहार को अकारण नीचा दिखाने में ही इन्हें आनंद आता है। 

टॅग्स :बिहारBihar BJPनीतीश कुमारजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस