लाइव न्यूज़ :

बिहार: विवाहेत्तर संबंधों से आरोप में खंभे से बांधकर महिला की पिटाई, पति और ससुर समेत पांच लोग गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: May 1, 2022 12:36 IST

अधिकारियों ने कहा कि उनके पति दीपक राम ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया था और उनसे मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था। जिसके बाद, दंपति, जिनके तीन बच्चे हैं, को पुलिस स्टेशन बुलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के रोहतास जिला स्थित सिंहपुर गांव का मामला। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। महिला के पति और ससुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिलासपुर:बिहार के रोहतास जिले में पति द्वारा पत्नी पर विवाहेत्तर संबंधों का आरोप लगाए जाने के बाद एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि उनके पति दीपक राम ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया था और उनसे मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था। जिसके बाद तीन बच्चों वाली दंपति को पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ने पुलिस स्टेशन में दंपति की काउंसलिंग की। हालांकि, अपने गांव सिंहपुर पहुंचकर दीपक राम, उसके पिता शिवपूजन राम और परिवार के अन्य तीन सदस्यों ने महिला को अपने घर के बाहर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। भारती ने कहा कि घटना के सिलसिले में महिला के पति और ससुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :बिहारPoliceनारी सुरक्षामहिला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप