Bihar Exit Poll 2020 में तेजस्वी यादव बनेंगे सबसे युवा CM, लेकिन नहीं तोड़ पाएंगे देश का रिकॉर्ड

By धीरज पाल | Published: November 9, 2020 04:38 PM2020-11-09T16:38:21+5:302020-11-09T16:43:27+5:30

तेजस्वी बिहार में सतीश प्रसाद सिंह का भी रिकॉर्ड तो तोड़ देंगे। क्योंकि सतीश बिहार में अभी तक सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं, लो मजह 32 साल की उम्र मे ही सूबे के मुख्यमंत्री बने थे।

Bihar Exit Poll effect 2020 Tejashwi yadav became youngest CM of state in india? | Bihar Exit Poll 2020 में तेजस्वी यादव बनेंगे सबसे युवा CM, लेकिन नहीं तोड़ पाएंगे देश का रिकॉर्ड

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में महागठबंधन सरकार बना सकती है।

Highlightsएग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को चुनावों में 139 से 161 सीटों पर जीत मिल सकती है। फारुख अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुला भी 38 साल की उम्र में जम्मू-कश्मीर के सीएम बन गये थे। 

बिहार चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद अब निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। लेकिन इससे पहले आये तमाम एग्जिट पोल की मानें तो इस बार बिहार में महागठंधन की सरकार बनने जा रही है और इसके अगुवा तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। 

ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वो कई सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जैसे वो बिहार के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन जाएंगे और साथ ही वो देश के किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री भी बन जाएंगे, लेकिन वो देश के सबसे कम के उम्र मुख्यमंत्री बनने से चूक जाएंगे। थोड़ा कन्फ्यूजन है ना।। तो चलिए बताते हैं कि कैसे वो ये रिकॉर्ड बनाने से चूक रहे हैं।।।

देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री की लिस्ट में पहला नाम है एम.ओ.एच. फारुख मारिकर का है जो 29 साल उम्र में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बन गये थे, चूंकि पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश है इसलिए तेजस्वी देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने से चूक जाएंगे लेकिन वो किसी भी राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री जरूर बन जाएंगे।  

देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री की बात करें तो फारुख मारिकर का जन्म 6 सितंबर 1937 को हुआ था और वो 1967 को वो पहली बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री बने। 

इसके साथ ही तेजस्वी बिहार में सतीश प्रसाद सिंह का भी रिकॉर्ड तो तोड़ देंगे। क्योंकि सतीश बिहार में अभी तक सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं, लो मजह 32 साल की उम्र मे ही सूबे के मुख्यमंत्री बने थे और उन्होंने 1968 में सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली थी।  इधर तेजस्वी की उम्र 31 साल है तो अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही निकले तो तेजस्वी वर्तमान में किसी भी राज्य के सबसे युवा मख्यमंत्री बनेंगे। ऐसे में देखा जाए तो अभी इस वक्त पेमा खांडू हैं जो अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, पेमा खांडू 37 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बने थे।

देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट देखी जाए तो फारुख मारिकर और सतीश प्रसाद सिंह के बाद प्रफुल्ल कुमार महंत का नाम आता है जो 34 साल की उम्र में असम के मुख्यमंत्री बने थे। अन्य कम उम्र के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में कई नाम शुमार हैं। अखिलेश यादव जो 38 साल की उम्र में यूपी के सीएम बने थे। इसके हेमंत सोरेन हैं जो 38 साल की उम्र में झारखंड के सीएम बन गये थे, फिलहाल वो वर्तमान में झारखंड के सीएम हैं। फारुख अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुला भी 38 साल की उम्र में जम्मू-कश्मीर के सीएम बन गये थे। 

ऐसे में अगर इंडिया-टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित हुए तो तेजस्वी 31 साल की उम्र में देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को चुनावों में 139 से 161 सीटों पर जीत मिल सकती है। जबकि एनडीए सिर्फ 69 से 91 सीटों पर सिमटती ही नजर आ रही है। वहीं एलजेपी को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। फिलहाल 10 नवंबर को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा?

Web Title: Bihar Exit Poll effect 2020 Tejashwi yadav became youngest CM of state in india?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे