लाइव न्यूज़ :

बिहार आईएएस केके पाठक अभद्रता करते हुए कैमरे में हुए कैद, विभागीय मीटिंग के दौरान अधिकारियों को दी गालियां

By अंजली चौहान | Updated: February 2, 2023 16:22 IST

के.के. पाठक के वायरल वीडियो सामने आने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) फौरन हरकत में आ गया। बासा के अधिकारियों ने के.के. पाठक को पद से हटाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार आईएएस के.के. पाठक का वीडियो वायरल वीडियो में के.के. पाठक गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पटना: बिहार के आईएएस अधिकारी के.के. पाठक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में के.के. पाठक जो कर रहे हैं उसके लिए अब उनकी हर तरफ किरकिरी हो रही है। दरअसल, वीडियो में के.के. पाठक अपने जूनियर अफसरों के साथ बैठक कर रहे है, जिसमें वह अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

वीडियो में वह जोर-जोर से गालियां दे रहे हैं। आईएएस अधिकारी ने गुस्से में अपनी भाषा का भी लिहाज नहीं रखा और डिप्टी कलेक्टर तक को गालियां दे दी। बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया उसे लेकर अब उनका विरोध हो रहा है। 

क्या कहा के.के. पाठक ने?

बिहार के वरिष्ठ आईएएस और आबकारी प्रधान सचिव के.के. पाठक जब अपने अन्य आधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे, तब वह यातायात को लेकर बैठक कर रहे थे। इस बैठक में वह काफी गुस्से में थे और शहर में यातायात के नियमों की अनदेखी पर अपनी बात रख रहे थे।

इस दौरान उन्होंने अन्य राज्यों के ट्राफिक का हवाला देते हुए अपने राज्य की बदहाली के बारे में अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि अन्य शहरों के लोग यातायात के नियमों का पालन करते हैं क्या आपने कभी यहां के लोगों को ऐसा करते देखा है। 

इसके बाद भी पाठक नहीं रूके आगे उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि यहां लाल बत्ती पर भी लोग हॉर्न बजाते रहेंगे, क्या आपने नहीं देखा, यहां लोग ऐसा ही करते हैं। लाल बत्ती में भी पे पे करते हैं...ये तो डिप्टी कलेक्टर की भी स्थिति है। ये कहते हुए के.के. पाठक बैठक से उठ गए और चले गए। 

प्रशासनिक सेवा संघ ने की पद से हटाने की मांग 

के.के. पाठक के वायरल वीडियो सामने आने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) फौरन हरकत में आ गया। बासा के अधिकारियों ने के.के. पाठक को पद से हटाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि बासा के अधिकारियों ने मुख्य सचिव से बिपार्ड द्वारा पिछले साल नवंबर में गया में प्रोबेशनर डिप्टी कलेक्टरों के लिए एक प्रशिक्षण आयोजित किया था जिसमें नाजायज सख्ती को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद ये गाली वाला वीडियो सामने आया है।

हालांकि, वीडियो किस दिन का है इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो सामने आने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारियों ने इसकी निंदा की है और वह लगातार के.के. पाठक का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में अन्य अधिकारियों ने आईएएस पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

टॅग्स :बिहारपटनाIAS
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप