लाइव न्यूज़ :

बिहारः 'चमकी बुखार' से अब तक 67 मासूमों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2019 08:17 IST

बिहार में नीतीश सरकार ने एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) मरने वाले प्रत्येक बच्चे के परिजनों को 4 लाख मुआवजे की घोषणा की है। अब तक मौत का आंकड़ा 67 पार पहुंच चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक पीड़ित परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बिहार में स्थिति का जायजा लेने एवं समीक्षा करने के लिए रविवार को मुजफ्फरपुर का दौरा करेंगे।

मुजफ्फरपुर जिले में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम और जापानी इंसेफलाइटिस (चमकी बुखार) से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा 67 पार कर गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक पीड़ित परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए बीमारी से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का दौरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बिहार में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थिति का जायजा लेने एवं समीक्षा करने के लिए रविवार को मुजफ्फरपुर का दौरा करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक यहां के दो अस्पतालों- श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) और केजरीवाल अस्पताल में इस महीने 67 बच्चों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री वहां मौजूद विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले दलों से बातचीत करेंगे और राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने हाल में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से दो बार मुलाकात की और इस दौरान मुजफ्फरपुर में एईएस के और बिहार के ही गया में जेई के बढ़ते मामलों की खबरों और इन्हें रोकने के लिए जन स्वास्थ्य उपायों पर चर्चा की।

क्या है चमकी बुखार?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार चमकी बुखार शरीर में ग्लूकोज की भारी कमी के कारण होता है। बच्चों में पानी और हाइपोग्लाइसीमिया यानी शुगर की कमी के कारण यह घातक बन जाता है। शुरुआती चरण में यह तेज बुखार और बदन में एंठन के रूप में दिखता है। ठीक वैसे ही जैसे कोई भी अन्य बुखार होता है। लेकिन डॉक्टरी जांच के बाद ही इसकी पहचान होती है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया