लाइव न्यूज़ :

बिहारःनियोजित शिक्षकों ने किया विधानसभा घेराव का प्रयास, पुलिस ने बैरेकेटिंग कर रोका, सीएम नीतीश से पूछे सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2023 17:56 IST

बिहार में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक कुल शिक्षकों के स्वीकृत पद 7 लाख 28 हजार 937 हैं। कुल कार्यरत शिक्षकों की संख्या लगभग 4 लाख 55 हजार 159 है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या 2 लाख 73 हजार 778 है।कुल 41 हजार 762 प्राथमिक विद्यालय हैं, जबकि 26 हजार 523 मध्य विद्यालय हैं।पूरे बिहार में शिक्षक छात्र का अनुपात 57 प्रतिशत है।

पटनाः बिहार में नियोजित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया। हालांकि उन्हें पुलिस ने गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल से बहुत आगे नही बढने दिया। दरअसल, अपनी मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों के दरवाजा खटखटाया।

बावजूद इसके जब कोई समाधान नहीं निकला तो अब नाराज शिक्षक टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के बैनर तले 15 मार्च और 16 मार्च को बिहार विधान सभा का घेराव करने का ऐलान किया है। वहीं, प्रदर्शन को लेकर गोपगुट के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक ने कहा कि बिहार विधानसभा का घेराव करने के लिए अभी का दिन काफी महत्वपूर्ण है।

क्योंकि आज बिहार विधानसभा और विधान परिषद में राज्य के सभी माननीय मंत्री और नेता मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बिहार के उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए वादों को पूरा करना चाहिए। राज्य के शिक्षकों को समाज सेवा शर्त और राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए।

शिक्षकों की मानें तो 2020 के चुनाव में महागठबंधन के द्वारा नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन देने की घोषणा की गई थी, लेकिन सरकार बनने के बाद कोई भी मांग पूरी नहीं हुई। ऊपर से अप्रशिक्षित शिक्षकों की बर्खास्तगी और एनआईओएस से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों की वेतन कटौती का आदेश दे दिया गया।

इससे शिक्षकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के नए आदेश के मुताबिक, 31 मार्च 2019 के बाद प्रशिक्षित शिक्षकों को नवनियुक्त मानते हुए उनके वेतन कटौती की जाएगी जो शिक्षकों को मंजूर नहीं है। इस आदेश के बाद लगभग 10 साल से सेवा दे रहे 80 हजार नियोजित शिक्षक प्रभावित होंगे। वहीं, ऐच्छिक स्थानांतरण और पदोन्नति की भी शिक्षक मांग कर रहे हैं।

बता दें कि राज्य में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक कुल शिक्षकों के स्वीकृत पद 7 लाख 28 हजार 937 हैं। जबकि कुल कार्यरत शिक्षकों की संख्या लगभग 4 लाख 55 हजार 159 है। वर्तमान में शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या 2 लाख 73 हजार 778 है।

राज्य में कुल 41 हजार 762 प्राथमिक विद्यालय हैं, जबकि 26 हजार 523 मध्य विद्यालय जो कि कक्षा 1 से 8 तक संचालित होते हैं। पूरे बिहार में शिक्षक छात्र का अनुपात 57 प्रतिशत है। राज्य में कुल नियोजित शिक्षकों की संख्या लगभग 4 लाख 10 हजार है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया