लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav: राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कसा तंज, कहा- 'कांग्रेस को बताया पिछड़ा और अतिपिछड़ा का झूठा हिमायती'

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2025 16:42 IST

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में अतिपिछड़ा सम्मेलन करने जा रही है। इस सम्मेलन के जरिए कांग्रेस बिहार के अतिपिछड़ा समाज के वोटर्स को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के लगातार बिहार दौरे पर आने को लेकर सियासत तेज हो गई हैगिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी हों, पंडित नेहरू हों या राजीव गांधी हो इन लोगों के डीएनए में पिछड़ा, अति पिछड़ा के लिए कोई प्रेम ही नहींउन्होंने कहा कि यह लोग पिछड़ा और अति पिछड़ा के घोर विरोधी हैं

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के द्वारा बढ़ाई गई अपनी गतिविधियों एवं राहुल गांधी के लगातार बिहार दौरे पर आने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। पटना में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को पिछड़ा और अतिपिछड़ा का झूठा हिमायती बताया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हों, पंडित नेहरू हों या राजीव गांधी हो इन लोगों के डीएनए में पिछड़ा, अति पिछड़ा के लिए कोई प्रेम ही नहीं है। 

उन्होंने कहा कि यह लोग पिछड़ा और अति पिछड़ा के घोर विरोधी हैं। यह लोग व्याकुल भारत हैं। इन लोगों को कहने में कुछ नहीं है। यह लोग देखते हैं कि इनके रहते गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कैसे बन गया, इसीलिए यह लोग प्रधानमंत्री बनने के चक्कर में घूम रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था पर तेजस्वी यादव और लालू यादव का परिवार सवाल उठने लगे तो क्या कहा जा सकता है। 

तेजस्वी यादव को पहले अपने पिताजी से पूछना चाहिए। लालू परिवार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए तो यह एक भद्दा मजाक है और कुछ नहीं है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में अतिपिछड़ा सम्मेलन करने जा रही है। इस सम्मेलन के जरिए कांग्रेस बिहार के अतिपिछड़ा समाज के वोटर्स को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश करेगी। 

कांग्रेस के इस अतिपिछड़ा सम्मेलन को लेकर सत्ताधारी दल हमलावर हो गए हैं। इसी सम्मेलन में भाग लेने राहुल गांधी बिहार दौरे पर आने वाले हैं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहराहुल गांधीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस