लाइव न्यूज़ :

दिनारा विधानसभा: भाजपा के बागी राजेंद्र सिंह लोजपा के टिकट पर जदयू को दे सकते हैं पटकनी, चार हजार वोटों से चल रहे हैं आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2020 16:14 IST

दिनारा से जदयू ने नीतीश कुमार सरकार में मंत्री जय कुमार सिंह को टिकट दिया था। मौजूदा विधायक जदयू के जय कुमार सिंह ने राजेंद्र सिंह को 2015 में मात दी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण के अंतर्गत हुए चुनाव में 56.35% मतदान हुआ था। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में रोहतास जिले की दिनारा विधानसभा सीट पर गिनती चल रही है। लोजपा के राजेन्द्र सिंह पिछड़ने के बाद एक बार फिर से बढ़त बनाए हुए हैं। 

पटनाः चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में सामान्य से अधिक समय लगेगा और यह देर रात तक चलेगी, क्योंकि इस बार 63 प्रतिशत अधिक ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है।

इस बीच खबर है कि दिनारा विधानसभा सीट पर भाजपा के बागी और लोजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 36002 पाकर पहले नबंर पर है और राजद के विजय कुमार मंडल 32150 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जदयू विधायक और कैबिनेट मंत्री जय कुमार सिंह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। अभी तक 17274 वोट मिले है। 

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में रोहतास जिले की दिनारा विधानसभा सीट पर गिनती चल रही है। लोजपा के राजेन्द्र सिंह पिछड़ने के बाद एक बार फिर से बढ़त बनाए हुए हैं।  इस सीट में पहले चरण के अंतर्गत हुए चुनाव में 56.35% मतदान हुआ था। 

दिनारा विधानसभा सीट पर लोजपा के राजेंद्र सिंह को उतारा था, जिससे यहां पर उनका मुकाबला जदयू और राजद से है। जदयू से जय कुमार सिंह और राजद से विजय मंडल मैदान में हैं। इसके अलावा रालोसपा के राजेश सिंह और जाप के अरुण कुमार सिंह भी इस सीट पर अपनी दावेदारी सबित कर रहे हैं। इस सीट के मौजूदा विधायक जदयू के जय कुमार सिंह हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह से जारी है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों को बताया कि तीन चरणों में हुए चुनाव में करीब 4.16 करोड़ मत पड़े थे, जिनमें से अपराह्न डेढ़ बजे तक एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो गई थी। बिहार में कुल करीब 7.3 करोड़ मतदाताओं में से 57.09 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020लोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीआरएसएसजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम