लाइव न्यूज़ :

बिहार में सरकार बनाने की कवायद तेज, निर्वाचन आयोग ने नव निर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी, जानिए आंकड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2020 21:40 IST

बिहार में लगी आदर्श आचार संहिता भी खत्म हो गई है. बिहार के 17वीं विधानसभा चुनाव के नव निर्वाचित 243 विधायकों की सूची निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल को दी है.

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत को लेकर कोई कोई कोर्ट जाता है तो जाए, लोकतंत्र में अपने अधिकार के लिए हर कोई स्वतंत्र है. अब 16 वीं विधानसभा को भंग करने की राज्यपाल कैबिनेट और संसदीय कार्य विभाग को निर्देश देंगे. नीतीश कुमार 16वीं विधानसभा भंग करने के लिए शीघ्र ही राज्यपाल फागू चौहान को इस्तीफा देंगे.

पटनाः बिहार में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनआर श्रीनिवास ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर नतीजों में नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंप दी.

ऐसे में आज से बिहार में लगी आदर्श आचार संहिता भी खत्म हो गई है. बिहार के 17वीं विधानसभा चुनाव के नव निर्वाचित 243 विधायकों की सूची निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल को दी है. राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि काउंटिंग को लेकर कुछ शिकायते आई, लेकिन उनसे जब स्पेसफिक शिकायत मांगी गई तो कोई नहीं आया है. उन्होंने कहा कि अपनी शिकायत को लेकर कोई कोई कोर्ट जाता है तो जाए, लोकतंत्र में अपने अधिकार के लिए हर कोई स्वतंत्र है.

चुनाव आयोग के द्वारा सूची सौंपे जाने के बाद अब 16 वीं विधानसभा को भंग करने की राज्यपाल कैबिनेट और संसदीय कार्य विभाग को निर्देश देंगे. नीतीश कुमार 16वीं विधानसभा भंग करने के लिए शीघ्र ही राज्यपाल फागू चौहान को इस्तीफा देंगे. इसके बाद 17वीं के गठन की औपचारिकता शुरू होगी. इसके बाद राज्यपाल बहुमत के आधार पर सबसे बडे़ दल अथवा गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता देंगे.

बता दें कि 243 सीटों पर मतगणना संपन्न हो चुकी है

यहां बता दें कि 243 सीटों पर मतगणना संपन्न हो चुकी है. सभी सीटों के परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं. एनडीए गठबंधन को बहुमत से अधिक आंकडा हासिल है. ऐसे में अब एनडीए को राजभवन से सरकार बनाने के लिए आमंत्रण का इंतजार है. भाजपा एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. ऐसे में माना जा रहा है कि नई सरकार में इस बार भाजपा के मंत्रियों की संख्या बढ़ेगी.

वर्तमान सरकार में भाजपा के मंत्रियों की संख्या 13 हैं. 17वीं विधानसभा के चुनाव में सरकार के कई मंत्री चुनाव हार गए हैं. जदयू के सर्वाधिक मंत्रियों को जनता ने नकारा है. वहीं भाजपा के दो मंत्री चुनाव हारे हैं. इसमें मुजफ्फरपुर से नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा और चैनपुर से खान एवं भूतत्व मंत्री बृज किशोर बिंद हैं. 

यहां बता दें कि राजद -75, भाजपा 74, जदयू 43, कांग्रेस 19, वामदल 16, एआइएमईएम पांच, वीआइपी चार, हम चार, लोजपा एक, बसपा एक व निर्दलीय को एक सीट पर जीत मिली है. इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. इस बीच आज जदयू विधायक दल की बैठक बुलाई गई. जदयू कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सभी नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए. बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया.

जीतन राम मांझी ने अपने आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की

इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की. बैठक के बाद वो मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले. इस दौरान मांझी के साथ हम पार्टी से जीते विधायक भी मौजूद रहे. हम पार्टी की ओर से मांझी ने नीतीश कुमार को समर्थन पत्र सौंपा. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. 

यहां बता दें कि नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है. अब नीतीश कुमार दिवाली के बाद एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 16 नवंबर को हो सकता है.

नीतीश कुमार इस बार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. सबसे पहले साल 2000 में वह मुख्यमंत्री बने थे और तब से अबतक अलग-अलग मौकों पर वो शपथ ले चुके हैं. चुनाव नतीजों में इस बार भाजपा एनडीए में बड़ा भाई बनी है. ऐसे में लगातार भाजपा के कुछ नेता ऐसी मांग उठा रहे थे कि इस बार मुख्यमंत्री भाजपा का ही बनना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साफ कर दिया कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में ही एनडीए की सरकार बनेगी.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवराहुल गांधीजीतन राम मांझीउपेंद्र कुशवाहामुकेश सहनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील