लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव में चुप्पा महिला वोटरों के बढ़े मत प्रतिशत से NDA को मिला लाभ?, आंकड़ों से समझें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: November 10, 2020 16:23 IST

बिहार चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि राज्य में महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत अधिक मतदान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभले ही बिहार चुनाव के विभिन्न एग्जिट पोल ने बिहार में राजद के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार की भविष्यवाणी की थी।चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि राज्य में महिला मतदाता तीनों चरणों में एक साथ 59.7 प्रतिशत मतदान करती है।

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के रूझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में एनडीए को बढ़त मिलता दिख रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, दोपहर के करीब साढ़ें तीन बजे तक 30 प्रतिशत मतों की गिनती हुई है। 

अब तक के रूझान में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर बढ़त बना रही है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि महिलाओं के अधिक वोटिंग की वजह से ही एनडीए व जदयू को जीत की उम्मीद है। इंडिया टुडे की मानें तो चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि राज्य में महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत अधिक मतदान किया है।

भले ही बिहार चुनाव के विभिन्न एग्जिट पोल ने बिहार में राजद के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार की भविष्यवाणी की थी। लेकिन, चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों में चुनाव के तीनों चरणों में पुरुष से अधिक महिला मतदाताओं ने मताधिकार किया। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव जीतने के लिए महिलाओं की वोट अहम भूमिका निभा सकती है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि राज्य में महिला मतदाता तीनों चरणों में एक साथ 59.7 प्रतिशत मतदान करती है, जबकि पुरुष मतदाता 54.6 प्रतिशत है। इससे यह संकेत मिलता है कि बड़ी संख्या में मतदान करने वाली मूक मतदाता महिलाएं और शायद यह इस चुनाव का एक्स-फैक्टर बन सकता है।

रिपोर्ट की मानें तो महिला वोटर रैली में भले ही नहीं दिख रही हो लेकिन घर से निकलकर वोट देने पुरूषों की तुलना में अधिक पहुंची। एबीपी की मानें तो 11 विधानसभा सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने वोट किया है। यही नहीं 141 विधानसभा सीटों पर करीब 60 प्रतिशत महिला ने वोट किया है। 

महिलाओं के वोट से एनडीए को लाभ मिलने की एक मुख्य वजह यह है कि  भाजपा व जदयू सरकार के महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की। केंद्र की जनधन योजना, उज्जवला योजना वहीं राज्य सरकार की जीविका योजना, राज्य की सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण, पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण आदि की वजह से एनडीए को लाभ मिलने की संभावना है।

टॅग्स :बिहारबिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?