लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव परिणामः सुशील कुमार मोदी बोले चिराग के कारण 25-30 सीट हारे, नहीं तो एनडीए 150...

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2020 20:08 IST

सुशील मोदी ने कहा है कि हम लोग बिहार में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड रहे थे और नीतीश सरकार ने बाढ़ जैसी आपदा से लेकर कोरोना की विपदा की घड़ी में जिस तरीके से काम किया उसी का नतीजा है कि लोगों का जन समर्थन एनडीए को मिला. 

Open in App
ठळक मुद्दे सुशील मोदी ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को भी दिया.प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष ने साफ कर दिया था कि नीतीश ही मुख्यमंत्री रहेंगे.सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में 15 साल के अंदर जिस तरह से विकास किया गया यह एक बड़ा मुद्दा था.

पटनाः बिहार में बहुमत मिलने के बाद एनडीए की जीत के नायक के भले ही भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताए जा रहे हो, लेकिन बिहार में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की मानें तो बिहार में जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट देकर एनडीए को जीत दी है.

उन्होंने अपने बयान में चिराग पासवान पर भी तंज भी कसा है. सुशील मोदी ने कहा है कि हम लोग बिहार में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड रहे थे और नीतीश सरकार ने बाढ़ जैसी आपदा से लेकर कोरोना की विपदा की घड़ी में जिस तरीके से काम किया उसी का नतीजा है कि लोगों का जन समर्थन एनडीए को मिला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. हमें 150 सीटों तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन लोजपा के उम्मीदवारों ने हमें 25 से 30 सीटों का चोट पहुंचाया है. इसके साथ ही सुशील मोदी ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को भी दिया.

साथ ही कहा कि एनडीए में किस दल का कितना संख्या बल है, इससे असर नहीं पड़ता है, नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे और हैं और सरकार चलाने का अंदाज भी पहले जैसा ही रहेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएगी और वह इस बात पर कायम है. कभी नहीं कहा गया कि जिसकी संख्या ज्यादा होगी, मुख्यमंत्री उसी का होगा.

प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष ने साफ कर दिया था कि नीतीश ही मुख्यमंत्री रहेंगे. कोई क्या बोलता है इससे फर्क नहीं पड़ता है. सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में 15 साल के अंदर जिस तरह से विकास किया गया यह एक बड़ा मुद्दा था.

भाजपा और जदयू गठबंधन ने जो काम किया उसकी तो चर्चा हुई ही साथ ही साथ नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार के विकास में जिस तरह की मदद की वह बेहद महत्वपूर्ण है. बिहार में सडक बिजली पानी के साथ-साथ से कानून व्यवस्था एक बड़ा चुनावी मुद्दा था. बिहार में कोरोना काल के अंदर जो लोग राज्य के बाहर से आए उन्हें जो सुविधाएं मिली वह भी हमारे पक्ष में रहा. लोजपा के साथ केन्द्र के संबंधों को लेकर उन्होंने कहा कि यह आलाकमान के द्वारा तय किया जायेगा.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी