लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में शामिल हुई इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

By अनुराग आनंद | Updated: October 4, 2020 20:29 IST

श्रेयसी सिंह ने भाजपा में शामिल होने से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी मां पुतुल कुमारी भी मौजूद रही।

Open in App
ठळक मुद्देश्रेयसी सिंह ने 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं।इसके अलावा, श्रेयसी सिंह ने कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की।श्रेयसी सिंह आज भाजपा नेता भूपेंद्र यादव व अरुण सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुई हैं।

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच नेशनल शूटर व अर्जुन आवार्ड से सम्मानित श्रेयसी सिंह भारतीय जनता पार्टी आज (रविवार) शाम को शामिल हो गई हैं। 

इस मौके पर भाजपा नेता भूपेंद्र यादव, संजय मयूख, प्रेम कुमार व पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह मौजूद रहे। श्रेयसी सिंह के साथ उनकी मां पुतुल कुमारी भी मंच पर मौजूद थीं। श्रेयसी सिंह ने कहा कि पिता दिग्विजय सिंह के सपनों को आगे बढ़ाना है।

बता दें कि श्रेयसी सिंह के पिता स्व. दिग्विजय सिंह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार केंद्रीय मंत्री थे। बांकाजमुई क्षेत्र के लोगों के बीच दिग्विजय सिंह दादा के नाम से लोकप्रिय थे। यही वजह था कि दिग्विजय सिंह बांका से दो बार सांसद भी चुनकर दिल्ली पहुंचे थे। 

दिग्विजय सिंह के निधन के बांका लोकसभा उपचुनाव में इस सीट से जीतकर उनकी पत्नी पुतुल कुमारी दिल्ली पहुंची। पुतुल कुमारी को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव 2019 के समय उन्हें पार्टी ने सस्पेंड कर दिया था।

श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी को बीजेपी ने 2019 में किया था सस्पेंड-

बता दें कि श्रेयसी सिंह की मां पुतुल देवी बांका से चुनाव लड़ती थी। 2014 में वह सांसद बनी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बांका जेडीयू के खाते में चला गया। पुतुल कुमारी इससे नाराज हो गईं और जेडीयू के गिरधारी यादव के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतर गईं। पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था।

इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह के नाम है कई रिकॉर्ड-

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रेयसी सिंह पेशे से नेशनल शूटर हैं। 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। इसके अलावा, कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की।

अपनी मां के निर्दलीय उम्मीदवार बनने पर प्रचार का कमान बेटी श्रेयसी ने संभाला था-

श्रेयसी सिंह की एंट्री एक तरह से देखा जाए तो इससे पहले ही लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान हो गई है। जब भारतीय जनता पार्टी ने बांका लोकसभा सीट जदयू के खाते में दे दिया तो इस सीट पर पार्टी से बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पुतुल कुमारी मैदान में थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए श्रेयसी सिंह ने चुनाव प्रचार भी किया था। 

इस विधानसभा सीट से श्रेयसी सिंह लड़ सकती हैं चुनाव-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, महासचिव अरूण सिंह और बिहार भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में आज श्रेयसी सिंह बीजेपी में शामिल हुई। संभव है कि कुछ समय में यह बात सामने आए कि वह किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन, मिल रही जानकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

टॅग्स :बिहारबांकाजमुईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग