लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: बीजेपी ने जारी की 35 और उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

By अनुराग आनंद | Updated: October 14, 2020 17:18 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने 110 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अब तक कर दी है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 11 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी होना है। दूसरे चरण में भाजपा के पास 46 सीट हैं, जिनमें 26 पर सवर्ण और वैश्य को उतारा है।

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा 2020 के तीसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 35 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस तरह अब तक कुल मिलाकर भाजपा तीनों चरणों के लिए 110 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, बगहा विधानसभा से राम सिंह को भाजपा ने उतारा है। वहीं, इस बार लौरिया विधानसभा से भाजपा की तरफ से विनय बिहारी को टिकट मिला है। मोतिहारी सीट से प्रमोद कुमार इस बार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।

भाजपा ने इन चार विधायकों के काटे टिकट-

बता दें कि दूसरी लिस्ट में भाजपा के चार मौजूदा विधायकों का टिकट कट गया था। तीन जगह जहां उम्मीदवार बदल गए हैं, वहीं सुगौली सीट गठबंधन में पार्टी ने वीआईपी को दे दी है। ऐसे में चार विधायक बेटिकट हो गए हैं।

जिन विधायकों का टिकट कटा है, उनमें चनपटिया से प्रकाश राय का टिकट काटकर उमाकांत सिंह को दिया गया है। सीवान से व्यासदेव प्रसाद की जगह पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं अमनौर से शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा की जगह कृष्णा कुमार मंटू को प्रत्याशी बनाया गया है।

दूसरे चरण के भाजपा के पास 46 सीट हैं, जिनमें 26 पर सवर्ण और वैश्य को उतारा

दूसरे चरण के लगभग उम्मीदवारों के नाम भाजपा ने पहले ही जारी कर दिए हैं।  दूसरे चरण की 94 सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होना है। भाजपा के हिस्से में इस चरण की 51 सीटें थीं। इनमें से पांच को उसने वीआईपी को दे दिया है। वहीं 46 सीटों पर उम्मीदवारों का पार्टी ने ऐलान कर दिया है।

सवर्ण और वैश्यों के हिस्से 46 में से 26 सीटें आई हैं। इनमें सर्वाधिक 11 क्षत्रिय समाज के उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके पीछे अपने वोट बैंक को साधने के साथ ही राजद के सेंधमारी के प्रयासों को रोकने की भी कोशिश दिखती है।

पार्टी के टिकट वितरण को जातिगत आधार पर देखें तो भाजपा ने पहले चरण की परिपाटी को ही आगे बढ़ाया है। सवर्ण और वैश्यों को भाजपा का आधार वोटर माना जाता है। दूसरे चरण में भी पार्टी ने अपने कोर वोट बैंक को मजबूती से साधने की कोशिश की है।

टॅग्स :बिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोतिहारी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे