लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 विधानसभा चुनाव?, सांसद संजय झा ने कहा-एनडीए में नेतृत्व मुद्दे पर तनातनी नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2024 15:16 IST

Bihar Election 2025: बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में 1.80 लाख से ज्यादा के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर होने पर संजय झा ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि बिल्कुल यह बदलते बिहार की तस्वीर है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Election 2025: आने वाले 5 साल में बिहार कहां से कहां पहुंचेगा यह देख लीजिएगा।Bihar Election 2025: विपक्ष के कुछ नेताओं ने टीका-टिप्पणी की थी।Bihar Election 2025: बिहार को निवेशकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य बताया।

पटनाः जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि साल 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने एनडीए में नेतृत्व में मुद्दे पर किसी प्रकार की तनातनी को सिरे से ख़ारिज कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने पर विपक्ष के कुछ नेताओं की आई टिप्पणियों पर संजय झा ने कहा कि वे लोग स्तरहीन हो चुके हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक से तबीयत खराब हो जाने के कारण 20 दिसम्बर के उनके सारे कार्यक्रम रद्द करने पड़े थे। इसे लेकर विपक्ष के कुछ नेताओं ने टीका-टिप्पणी की थी।

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर राजद नेताओं द्वारा सवाल उठाने पर संजय झा ने कहा कि सत्ता में रहते हुए ये लोग (राजद) कभी भी कहीं यात्रा करने नहीं जाते थे। वहीं नीतीश कुमार पूरे बिहार में 20 साल से घूम रहे हैं। यात्रा कर रहे हैं। उनके बारे में कौन क्या बोल सकता है? इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बिहार की जनता सब देख रही है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह पर डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का कांग्रेस सहित अन्य दलों द्वारा लगाए गए आरोप पर संजय झा ने कहा कि कांग्रेस ने ही हमेशा उनका अपमान किया है। अमित शाह ने कोई गलत बात नहीं कही। शाह ने जो बयान दिया उस समय मैं भी सदन में मौजूद था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज तक आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। उनको भारत रत्न कब मिला यह कांग्रेस बताए। वहीं, आंबेडकर के मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्र सरकार को समर्थन वापसी के लिए नीतीश कुमार को पत्र लिखे जाने पर उन्होंने कहा कि जदयू ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इन पत्रों का कोई मतलब नहीं है। हम एनडीए के साथ हैं।

अरविंद केजरीवाल की भावना क्या है यह वही बताए। अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा जिन्होंने कोरोना के समय में बिहार के लोगों को बॉर्डर पर छोड़ दिया और नीतीश कुमार ने एक-एक व्यक्ति को घर पहुंचने का काम किया। वह अरविंद केजरीवाल बिहार के लिये क्या बोलेंगे?

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में 1.80 लाख से ज्यादा के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर होने पर संजय झा ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि बिल्कुल यह बदलते बिहार की तस्वीर है। आने वाले 5 साल में बिहार कहां से कहां पहुंचेगा यह देख लीजिएगा। उन्होंने बिहार को निवेशकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य बताया।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया