लाइव न्यूज़ :

जीतनराम मांझी के HAM पार्टी ने रामविलास पासवान के निधन पर जांच की मांग की, पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2020 12:57 IST

Bihar Assembly Election 2020: जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्च (HAM) ने रामविलास पासवान के निधन के मामले में जांच की मांग की है। इसके लिए पार्टी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजीतनराम मांझी ने रामविलास पासवान के निधन के संबंध में जांच की मांग की, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठीचिराग पासवान के शूटिंग वाले वायरल वीडियो पर उठाए सवाल, चिराग पासवान ने कहा- ऐसी बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्च (HAM) ने रामविलास पासवान के निधन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर इस बारे में जांच तक की मांग की गई है। चिट्ठी में लिखा गया है कई ऐसी शंकाएं हैं जो चिराग पासवान को सवावों के घेरे में ला देते हैं।

वहीं, दूसरी ओर चिराग पासवान ने भी 'हम' की बातों पर जवाब दिया है। चिराग पासवान ने कहा है कि जिनको पापा की मौत पर कोई भी शक है तो वे सीधे पीएम मोदी से सवाल क्यों नहीं पूछते। वह तो रोज फोन करके पापा का हाल जानते थे। चिराग ने साथ ही कहा, 'ऐसी बातें करने वालों को शर्म आनी चाहिए। मैंने मांझी जी को फोन पर अपने पापा की गंभीर हालत के बारे में बताया था। फिर भी वे कभी मेरे बीमार पिता से मिलने नहीं आए।'

चिराग ने आगे कहा, 'मांझी जी जिस तरह से बात कर रहे हैं, उन्होंने तब चिंता क्यों नहीं जताई जब मेरे पिता अस्पताल में भर्ती थे। एक मरे हुए आदमी पर सब राजनीति कर रहे हैं। जब वे जिंदा थे, तब उन्हें कोई देखने क्यों नहीं आया।'

HAM ने अपनी चिट्ठी में क्या लिखा है

'हम' की ओर से पीएम मोदी को लिखी चिट्टी में कहा गया है, 'रामविलास पासवान हम लोगों को छोड़ कर चले गए। आज भी हम जैसे प्रशंसक उन्हें याद कर दुखी हो जाते हैं। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके अंतिम संस्कार के दूसरे दिन ही एक शूटिंग के दौरान ना केवल मुस्कुराते दिखाई दिए, बल्कि कट-टू-कट शूटिंग की बात करते रहे, जिससे रामविलास पासवान के प्रशंसकों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।'

HAM प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान के नाम से लिखी गई इस चिट्ठी में साथ ही कहा गया है कि देश जानना चाहता है कि आखिर चिराग पासवान रामविलास पासवान से जुड़े कौन से राज को छुपा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी केंद्रीय मंत्री के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आखिर किसके कहने पर अस्पताल प्रशासन ने रामविलास पासवान का मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया और सिर्फ तीन लोगों को ही मिलने की इजाजत दी गई थी।

टॅग्स :जीतन राम मांझीरामविलास पासवानचिराग पासवाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया