लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में बारातियों से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 35 घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 20, 2018 12:32 IST

दुघर्टनाग्रस्त बस में लगभग 50 लोग सवार थे। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

Open in App

पटना, 20 जनवरी: बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक के कंडाप गांव में सोमवार को बरातियों से भरी बस पलटने से लगभग 8 लोगों के मरने की खबर है। इसके अलावा ३५ से ज्यादा लोगों के घायल बताए जा रहें हैं। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। मौके पर मिली जानकारी के मुताबिक ड्राइवर नशे में बस चला रहा था बाद में वह 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। 

आईएएनएस के मुताबिक पुलिस के बताया कि बैरिया के अब्दुल्लाचक से बारातियों से भरी बस पिपरा थाना के भभौल गांव के लिए सोमवार की शाम निकली थी। इसी बीच गौरीचक के कंडाप गांव के पास बस से चालक का नियंत्रण हट गया और बस पलट गई। 

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों के मुताबिक, बस में 70 से अधिक लोग सवार थे। घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज (एनएमसीएच) अस्पताल और पटना मेडिकल कॉलेज (पीएमसीएच) अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना से गुस्साई भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त बस में आग लगा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि हादसे के पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि भेजी जा रही है।

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्धटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए