लाइव न्यूज़ :

आनंद मोहन की रिहाई पर अब आंध्र प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने जताई नाराजगी, पुन: विचार करने की अपील की

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2023 18:38 IST

पटनाः जिलाधिकारी हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन की रिहाई के बिहार सरकार के फैसले के खिलाफ सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजी. कृष्णैया की नृशंस हत्या के दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर कड़ी आपत्ति जताई है।बिहार सरकार से इस फैसले पर जल्द से जल्द फिर से विचार करने की अपील की है। आईएएस अधिकारी के रूप में जी. कृष्णैया ने हमेशा गरीबों और दलितों के पक्ष में फैसले लिये।

पटनाः बिहार में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रही है। सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन की नाराजगी के बाद अब आंध्र प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने भी जी. कृष्णैया की नृशंस हत्या के दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर कड़ी आपत्ति जताई है।

बिहार सरकार से इस फैसले पर जल्द से जल्द फिर से विचार करने की अपील की है। आंध्र प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि आंध्र प्रदेश में पैदा हुए जी. कृष्णैया अपने दृढ़ संकल्प के बल पर आईएएस अधिकारी बने और उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया था।

आईएएस अधिकारी के रूप में जी. कृष्णैया ने हमेशा गरीबों और दलितों के पक्ष में फैसले लिये। ऐसे में एक उत्कृष्ट अधिकारी के हत्यारे को रिहा करने की राज्य सरकार की कार्रवाई निंदनीय है। सरकार की इस तरह की कार्रवाई से न केवल आईएएस अधिकारियों बल्कि अन्य सिविल सेवकों के मनोबल पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

ऐसे में बिहार सरकार जल्द से जल्द अपने फैसले पर फिर से विचार करे। बता दें कि आनंद मोहन की रिहाई की खबर से देश के आईएएस लॉबी में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इससे पहले जिलाधिकारी हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन की रिहाई के बिहार सरकार के फैसले के खिलाफ सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।

सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन ने कहा था कि नियमों में फेर बदल कर एक डीएम की नृशंस हत्या करने वाले की रिहाई न्याय देने से इंकार करना है, इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सेंट्रल आईएएस एसोसिएशन की आपत्ति के बाद अब आंध्र प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहबिहारआंध्र प्रदेशनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर