लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को लिया आड़े हाथों, कहा- वे स्वार्थ की राजनीति करने में विश्वास रखते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2024 16:46 IST

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव न तो गरीबों के हितैषी हैं और ना ही बिहार की उन्नति और प्रगति में किसी तरह का योगदान देने के क़ाबिल हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जंगल राज के युवराज हैं।

Open in App

पटना: बिहार के उपमुख्यंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये केवल सत्ता की लोलुपता और स्वार्थ की राजनीति करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव न तो गरीबों के हितैषी हैं और ना ही बिहार की उन्नति और प्रगति में किसी तरह का योगदान देने के क़ाबिल हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जंगल राज के युवराज हैं। तेजस्वी जब उपमुख्यमंत्री थे उस समय बिहार विधानसभा में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में बिहार के 94 लाख परिवारों की मासिक आमदनी 6 हजार रुपए महीना होने की रिपोर्ट आई थी। 

विजय सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष रहते हुए हमने कहा था कि ऐसे 94 लाख परिवारों को नौकरी रोजगार के बेहतर अवसर दीजिए। स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहयोग कीजिए। लेकिन तेजस्वी यादव ने एक शब्द तक नहीं कहा था। उल्टे हमारा माइक बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि अब तेजस्वी यादव सत्ता से बाहर हैं तो घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। अब वे गरीबों की बात कर रहे हैं, लेकिन जब सत्ता में बैठे थे तब 94 लाख परिवारों के लिए मुंह से कोई आवाज नहीं निकली। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सत्ता में थे तब शराब पीकर मरने वालों पर कहते थे जो पियेगा वह मारेगा। उसे समय भी हमने (विजय सिन्हा) कहा था कि यह सरकार की जिम्मेदारी है अगर कोई शराब पीकर मारता है तो उसे चार लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। तब नीतीश कुमार ने हमारे कहने पर चार लाख मुआवजा देने का ऐलान किया था। तेजस्वी यादव ने उस समय भी मुंह बंद रखा था। 

उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी तो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। चार्टर्ड विमान में बर्थडे मनाते हैं। वे सत्ता पाने के लिए हर वादा करते हैं। हर समझौता करते हैं। लेकिन बिहार का सम्मान नहीं बढ़ाते। बिहारियों के सम्मान के लिए कोई काम नहीं करते। दरअसल, तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार में यात्रा कर रहे हैं। 

सत्ता में आने पर कई किस्म के लाभ देने की घोषणा कर रहे हैं, जिसमें 200 यूनिट बिजली फ्री, माई-बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपए महीना सहित कदाचार मुक्त परीक्षाओं का आयोजन आदि शामिल है। अब इसी को लेकर विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर जनता को भरमाने वाला बयान देने वाला नेता बताया है।

टॅग्स :Bihar BJPनीतीश कुमारबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप