लाइव न्यूज़ :

विजयादशमी के दिन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया गृह प्रवेश, बंगला से टोंटी चोरी होने का हुआ था बवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2024 17:57 IST

वहीं गृह प्रवेश  करने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने सम्राट चौधरी से पूछा कि क्या आप दुबारा उपमुख्यमंत्री बन पाएंसे? इसपर सम्राट चौधरी ने हाथ जोडते हुए कहा कि माफ करिए भाऊ... दोबारा नहीं बनना है उपमुख्यमंत्री...।

Open in App

पटना: विजयादशमी के धूम-धाम के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पांच देश रत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री के सरकारी बंगाले में गृह प्रवेश किया। बता दें कि इसी बंगले से टोंटी चोरी का आरोप पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगा है। वहीं गृह प्रवेश  करने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने सम्राट चौधरी से पूछा कि क्या आप दुबारा उपमुख्यमंत्री बन पाएंसे? इसपर सम्राट चौधरी ने हाथ जोडते हुए कहा कि माफ करिए भाऊ... दोबारा नहीं बनना है उपमुख्यमंत्री...।

उन्होंने ये भी कहा कि हमारे पिता ने हमें घर दिया है। छोटा है, लेकिन वहां हमारे माता-पिताजी के आशीर्वाद से घर हैं, हम उसी घर में रहेंगे। इस आवास से जनता के लिए यानी केवल सरकारी काम काज करेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे लिए केवल बिहार का विकास मायने रखता है, एनडीए के लिए केवल बिहार का विकास मायने रखता है। बिहार की जनता भी केवल बिहार की जनता बिहार का विकास चाहती है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के बंगले से जुड़ी बातों को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट तौर पर समझता हूं सत्यनारायण भगवान का पूजा कर दिया इससे ज्यादा शुभ और विजयदशमाी के दिन मैं यहां आया हूं, इससे ज्यादा शुभ और क्या हो सकता है। 

वहीं, सम्राट चौधरी के गृह प्रवेश करने के बाद उनके आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के तमाम नेता पहुंचे। जहां सम्राट चौधरी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री अशोक चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के अलावे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हंसते हुए सम्राट चौधरी से कहा कि अच्छा हुआ कि आप यहां आ गए...। बता दें कि इस आवास में पहले तेजस्वी यादव रहते थे। वहीं कुछ दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने बंगला खाली किया था।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी