लाइव न्यूज़ :

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हुई, सदर अस्पताल में चल रहा है दो दर्जन से अधिक लोगों का इलाज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2023 15:07 IST

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से लोगों के बीमार पड़ने और फिर मौत की बात सामने आई है। अब तक 28 लोगों की मौत हो गई है। चार नए मरीजों को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

Open in App

पटना: बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिला में शराब पीने के बाद बीमार हुए लोगों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मृतकों की कुल संख्या 28 तक पहुंच गई है। वहीं, चार नए मरीज सदर अस्पताल में लाए गए हैं। उनमें एक महिला भी शामिल है। दो दर्जन से अधिक लोगों का इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में चल रहा है। 

इनमें कई लोगों लोगों के आंख की रोशनी चली गई है। सबसे बड़ी बात है कि, मृतकों में से महज अब तक 3 शवों का ही पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस का कहना है कि 20 से अधिक मृतकों के परिजनों ने बिना बताए ही, उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। इस कारण उनका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों से नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी भी लोग पुलिस से नजर बचाकर विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इधर एसपी ने चार चौकीदार को इस मामले में निलंबित कर दिया है। घटना के बाद से ही दर्जनों गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों के बीच दहशत है। घटना से जुड़े कई लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। 

लोगों को डर है कि कहीं पुलिस उनको भी न उठा ले। इधर जिला पुलिस मुख्यालय डीएसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 14 लोगों की संदिग्ध मौत हुई है। इसमें से तीन लोगों का अब तक पोस्टमार्टम हुआ है। अन्य मृतकों के शव का बगैर पोस्टमार्टम के हीं परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस अन्य मृतकों के सत्यापन की बात बता रही है। 

इधर पुलिस की जांच लगातार जारी है। वहीं विपक्षी भाजपा इस घटना को लेकर सरकार फर हमलावर है। उधर, प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आलोक में एंटी लीकर टास्क फोर्स (एलटीएफ) के दो जमादार (सदर व अरेराज के प्रभारियों को) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

तुरकौलिया क्षेत्र के एक और चौकीदार को निलंबित किया गया है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी तीन चौकीदार निलंबित किए गए थे।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर