लाइव न्यूज़ :

Bihar Crisis: नीतीश कुमार ने सोनिया और राहुल गांधी से की बात, महागठबंधन सरकार में कांग्रेस भी शामिल होगी, कल 2 बजे शपथ ग्रहण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2022 21:08 IST

Bihar Crisis: बिहार के राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजद के तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे महागठबंधन में निर्दलीय विधायकों के साथ 164 विधायकों सहित सात पार्टियां हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जो भी हो रहा था वो किसी से छुपा नहीं था। जनता विकल्प चाहती है, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। नरेंद्र मोदी के सामने ये मांग रखी लेकिन इनकी मांग को नहीं माना गया।भाजपा का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है, इतिहास बताता है कि भाजपा उन दलों को नष्ट कर देती है।

पटनाः बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच नीतीश कुमार ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बातचीत की। कांग्रेस सूत्र ने कहा कि समर्थन देने के लिए उनका आभार जताया है। सरकार में कांग्रेस भी शामिल होगी। नीतीश ने शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है। 

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को भरोसा दिया है कि किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए उनकी पार्टी बिहार में जदयू के साथ खड़ी रहेगी। कांग्रेस सचिव व विधायक शकील अहमद खां ने कहा है कि नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं।

सूत्रों ने बताया कि नीतीश ने सोनिया और राहुल से फोन पर बात की और समर्थन के लिए आभार जताया। सूत्रों ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली आने पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा किये तो एक दिन होना ही था। इनका नापा हुआ गठबंधन था जो टूटना ही था। आज जो ये तानाशाही प्रवृति गोवा, मणिपुर, कर्नाटक और अभी महाराष्ट्र में हुआ है... ये लोकतंत्र की हत्या है, इसे लेकर देश इन्हें (भाजपा) माफ नहीं करेगा।

राजद ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 2 बजे राजभवन में होगा। राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार बन गई... अब सभी को रोजगार मिलेगा। बिहार में जिस तरीके से खेला हुआ उसी खेला का रिजल्ट दिखाने का काम हुआ है। अब सब कुछ जनता के ऊपर है, जनता चाहेगी तो भाजपा का 2 मिनट में बुखार छुड़ा देगी। हमें जो भी मिलेगा हमें स्वीकार होगा।

सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनसे राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया। आज भाजपा को छोड़कर बिहार विधानसभा के सभी दलों और सदस्यों ने नीतीश कुमार को अपना नेता मान लिया है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीनीतीश कुमारजेडीयूBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल