लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार को समर्थन दे रही भाकपा-माले विरोध में, विधानसभा परिसर में पोस्टर लहराकर धान खरीद और शिक्षक नियुक्ति पर किया विरोध 

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2022 20:12 IST

माले विधायकों ने नीतीश सरकार से मांग की कि राज्य में 3500 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद की गारंटी होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमंडी व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। सभी किस्म के धान खरीद की गारंटी लेने नीतीश सरकार से मांग की गई। धान खरीद का समय 31 मार्च तक बढ़ाया जाए।

पटनाः बिहार में सरकार को समर्थन दे रही दलों के द्वारा भी नीतीश सरकार का विरोध किया जाने लगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को नीतीश सरकार को समर्थन कर रही भाकपा- माले ने भी नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माले विधायकों ने सदन के बाहर पोस्टर लहराकर धान खरीद और शिक्षक नियुक्ति के मामले में नीतीश सरकार को जिम्मेदार बनने कहा।

माले विधायकों ने कहा कि हम सरकार को समर्थन कर रहे हैं, लेकिन सरकार को जनहित के मुद्दों पर सजग होना चाहिए। उन्हें किसानों और छात्रों के मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए। राज्य में लगातार किसान, छात्र और बेरोजगार उपेक्षित हैं। माले विधायकों ने नीतीश सरकार से मांग की कि राज्य में 3500 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद की गारंटी होनी चाहिए।

मंडी व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। साथ ही अरबा-उसना की बाध्यता खत्म करने और सभी किस्म के धान खरीद की गारंटी लेने नीतीश सरकार से मांग की गई। विधायकों ने किसान हित में राज्य में एपीएमसी एक्ट को पुनर्बहाल करने पर जोर दिया। इसके पक्ष में उन्होंने नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि राज्य में धान खरीद का समय 31 मार्च तक बढ़ाया जाए। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को लेकर भी माले सदस्यों ने आवाज बुलंद की। उन्होंने पोस्टर लहराकर नीतीश सरकार से खाली पदों पर अविलंब बहाली करने और शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार से गंभीरता दिखाने कहा। साथ ही अतिथि शिक्षकों का समायोजन करने की मांग की गई।

विधायकों ने कहा कि छात्र और बेरोजगर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी बहाली रुकी हुई है। दूसरी ओर बड़े स्तर पर रिक्तियां हैं। इसलिए रिक्त पदों को भरने की वे नीतीश कुमार से मांग करते हैं। माले सदस्यों ने कहा कि हम सरकार को समर्थन कर रहे हैं। लेकिन जनहित के मुद्दों पर हमारा सरकार से मांग भी करते रहेंगे। सदन की कार्यवाही चल रही है इसलिए सरकार का ध्यान इन मुद्दों पर आकृष्ट किया जा रहा है।

टॅग्स :बिहारपटनासीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर