लाइव न्यूज़ :

देश मजबूत, सुरक्षित और विकसित राष्ट्र तभी बनेगा जब लोगों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 17:09 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार जी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में पूरे देश में कार्यरत है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।आंतरिक सुरक्षा भी आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।

दरभंगाः राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के तत्वावधान में दरभंगा चैप्टर द्वारा कुंवर सिंह महाविद्यालय, लहेरियासराय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय गोलोक बिहारी राय जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाह्य सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा भी आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक माध्यम से देश को अस्थिर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। देश तभी मजबूत, सुरक्षित और विकसित बन सकता है जब नागरिकों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

दरभंगा चैप्टर के प्रभारी सह समन्वयक डॉ. अभय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (Forum for Awareness of National Security) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार जी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में पूरे देश में कार्यरत है।

मंच का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक, भू-राजनीतिक रणनीतियों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समसामयिक विमर्शों पर व्यापक कार्य करना है। मंच विशेष रूप से आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय संबंध, रक्षा एवं सैन्य रणनीति, आतंकवाद, माओवाद, साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मनोवैज्ञानिक युद्ध जैसे विषयों पर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व सेना अधिकारी शंभू शरण चौबे ने अपने सेवाकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा केवल सरकार पर निर्भर नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का योगदान भी आवश्यक है। वहीं डॉ. आमोद कुमार झा (एन.एम.ओ. बिहार प्रांत सम्पर्क अधिकारी एवं आई.एम.ए. उपाध्यक्ष) ने कहा कि आज भारत आंतरिक सुरक्षा की गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है।

नक्सलवाद, वोट बैंक की राजनीति और घुसपैठियों व जनसंख्या विस्फोट के कारण हो रहा जनसांख्यिकीय परिवर्तन देश के लिए बड़ी चुनौती है। राष्ट्रीय सुरक्षा मंच दरभंगा चैप्टर के संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सद्भावना प्रमुख दिलीप झा ने रक्षा रणनीति में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एच. के. सिंह (निदेशक, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय) ने की। उन्होंने कहा कि मंच द्वारा सुरक्षा के विभिन्न आयामों में किए जा रहे प्रयास समय की मांग हैं। मंच संचालन सूरज चौधरी ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री द्वारा दरभंगा चैप्टर की तदर्थ समिति का गठन किया गया-

उपाध्यक्ष: जितेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार सिन्हा, डॉ. गोपाल प्रसाद गुप्ता

महामंत्री (कार्यकारी): संजय सुमन

मंत्री: डॉ. संदीप झा, हर्षवर्धन कुमार, अमरनाथ झा, डॉ. संजय कुमार

कोषाध्यक्ष: नीरज दधीचि

मीडिया प्रभारी: हर्ष चौधरी

सोशल मीडिया प्रभारी: सूरज ठाकुर

कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा एवं विधि जगत से जुड़े प्रोफेसर, शिक्षक, छात्र, चिकित्सक, वकील सहित मुरारी ठाकुर, डॉ. अवनीश प्रिंस, डॉ. प्रदीप झा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. बिंदु चौहान, आदित्य नारायण मन्ना, प्रभात जी, मनोहर चौधरी, अंकुर गुप्ता, मणिकांत समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टॅग्स :बिहारआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम