लाइव न्यूज़ :

बिहार में कांग्रेस के औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर सिंह कोरोना पॉजिटिव, राजनीतिक गलियारे में मच गया है हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2020 16:49 IST

पिछले दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह के आवास पर जब पार्टी नेता बैठक कर रहे थे, तो उसमें विधायक आनंद शंकर सिंह भी मौजूद थे. विधायक के संपर्क में पार्टी के अन्य बडे नेता भी आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना संकट अब और भी अपना रूप भीषण धारण करता जा रहा है.राज्य के राजनीतिक गलियारों में भी कोरोना की एंट्री हो चुकी है.

पटना: बिहार में कोरोना संकट अब और भी अपना रूप भीषण धारण करता जा रहा है. रोज संक्रमण का विस्फोट हो रहा है. राज्य के राजनीतिक गलियारों में भी कोरोना की एंट्री हो चुकी है. सूबे के कई नेता वायरस की चपेट में आ चुके हैं. अब सूबे के औरंगाबाद के विधायक कोरोना की जद में आ गए हैं. विधायक ने खुद भी इसकी पुष्टि की है. वहीं, विधायक आनंद शंकर सिंह के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई है. जानकारी के मुताबिक वह कांग्रेस के विधायकों की सलाहकार समिति की बैठक में भी शामिल हुए थे. 

बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित पाए गए विधायक पिछले दिनों पार्टी के बडे नेताओं के संपर्क में भी आ चुके हैं. कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह को पिछले दो-तीन दिनों से बुखार आ रहा था. जिसके बाद उन्होंने खुद औरंगाबाद में कोरोना की जांच कराइ. कांग्रेस विधायक के साथ रहने वाले कुल तीन अन्य लोगों ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है. चार लोगों के टेस्ट सैंपल में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसमें कांग्रेस विधायक भी शामिल हैं. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कांग्रेस विधायक ने फिलहाल खुद को औरंगाबाद स्थित अपने घर में ही आइसोलेट कर लिया है. विधायक पिछले दिनों पार्टी के कई बडे नेताओं के संपर्क में भी आए थे. कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी के अंदर खलबली मच गई है. 

यहां बता दें कि पिछले दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह के आवास पर जब पार्टी नेता बैठक कर रहे थे, तो उसमें विधायक आनंद शंकर सिंह भी मौजूद थे. विधायक के संपर्क में पार्टी के अन्य बडे नेता भी आए हैं. अब ऐसे में कांग्रेस के अंदर संक्रमण की चेन बढने की आशंका जताई जा रही है. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले सियासी गलियारों में राजद के वरिष्ठ नेता डा. रघुवंश प्रसाद सिंह, जीवेश मिश्रा, मंत्री विनोद कुमार सिंह भी कोरोना की जद में आ चुके है. हालांकि रघुवंश बाबू फिलहाल ठीक हैं, वहीं बाकी दो नेताओं का इलाज चल रहा है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे