लाइव न्यूज़ :

निशांत कुमार करेंगे राजनीति में एंट्री?, जदयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा बोले-लालू प्रसाद यादव-नीतीश कुमार में क्या अंतर रह जाएगा?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2025 16:55 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी या किसी अन्य वरिष्ठ नेता ने इस विषय पर कोई बयान नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि जदयू में हर बड़ा फैसला खुद नीतीश कुमार लेते हैं। जदयू में कौन आएगा, कौन नहीं, यह मुख्यमंत्री की मर्जी पर निर्भर करता है।निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में आने को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच जदयू के अंदर ही मतभिन्नता सामने आने लगी है। जदयू के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने निशांत कुमार के राजनीति में आने की संभावना पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि यदि निशांत राजनीति में आते हैं, तो लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार में क्या अंतर रह जाएगा? उन्होंने कहा कि अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी या किसी अन्य वरिष्ठ नेता ने इस विषय पर कोई बयान नहीं दिया है।

श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि जदयू में हर बड़ा फैसला खुद नीतीश कुमार लेते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कौन आएगा, कौन नहीं, यह मुख्यमंत्री की मर्जी पर निर्भर करता है। वहीं, दूसरी ओर नीतीश कुमार के करीबी जदयू नेता मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन अब तक खुद निशांत या उनके पिता की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि पटना में जदयू कार्यालय के बाहर निशांत कुमार के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे उनके सक्रिय राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गईं। श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के इस बयान से जदयू के भीतर वंशवाद की राजनीति को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम