लाइव न्यूज़ :

'मेरा बतवा तो सुन लीजिए...', आखिर नीतीश कुमार ने विधानसभा में सुना दिया अपना दुखड़ा! शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की भी जमकर ली खबर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2023 19:01 IST

नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक उनकी बात सुनते ही नहीं हैं। साथ ही उन्होंने उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की भी अपने भाषण के दौरान क्लास लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने सदन में कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक उनकी बात सुनते ही नहीं हैं।नीतीश ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की भी अपने भाषण के दौरान क्लास लगाई।चंद्रशेखर की तरफ इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ये कैबिनेट की बात को भी उजागर कर दे रहे हैं।

पटना: बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने 'दुखड़े' को सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने सदन में कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक उनकी बात सुनते ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बतवा तो सुन लीजिए।

किसानों को बिजली के मुद्दे पर नीतीश ने सदन के अंदर मौजूद विधायकों के आपस में बात करने पर टोकते हुए कहा की 'अरे मेरा बतवा तो सुन लीजिए।' मुख्यमंत्री ने वैशाली में गलवान घाटी में शहीद सैनिक के पिता को जेल भेजे जाने के मसले पर कहा कि आज सुबह ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन किया था और जानकारी ली थी। 

नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस ने शहीद के पिता को तंग किया है, काहे तंग किया, यह तो गलत है। हमने रक्षा मंत्री को सारी बता बता दी है। पुलिस मुख्य़ालय पूरे मामले की जांच कर रहा है। 

नीतीश ने विधानसभा में की शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की क्लास लगाई

मुख्यमंत्री नीतीश ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को भी अपने भाषण के दौरान झाड़ लगा दी। सदन में चंद्रशेखर की तरफ इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ये कैबिनेट की बात को भी उजागर कर दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हम अखबार में देखे कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के हवाले से खबर छपी थी। शिक्षा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि कैबिनेट में भेजे जाने की बात को सार्वजनिक नहीं किया जाता है। कैबिनेट में जो कुछ होता है, उसके बारे में बाहर नहीं कहा जाता है। कैबिनेट में जब पास हो जाता है, तब ऐलान होता है। संविधान में प्रावधान है, लेकिन अखबार में छपने लगा कि कैबिनेट में प्रस्ताव भेज दिया गया है तो यह गलत है। 

बिहार को मिलना चाहिए विशेष राज्य का दर्जा: नीतीश

वहीं, भाजपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो बेहतर होता। एक बार फिर सब लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि सब कोई मिलकर प्रयास करें। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 82 लाख लोग शराब छोड़ चुके हैं। 92 फीसदी लोग शराबबंदी के समर्थन में हैं। बिहार में रोजगार को लेकर काम शुरु हो चुका है। नौकरी और रोजगार का वादा जरूर पूरा होगा। आर्थिक विकास पर नीतीश ने कहा कि बिहार का विकास दर 10.98 फीसदी रहा है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 54863 रुपए है। देश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख से ऊपर है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। 

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ