'मेरा बतवा तो सुन लीजिए...', आखिर नीतीश कुमार ने विधानसभा में सुना दिया अपना दुखड़ा! शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की भी जमकर ली खबर

By एस पी सिन्हा | Published: March 1, 2023 07:01 PM2023-03-01T19:01:57+5:302023-03-01T19:01:57+5:30

नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक उनकी बात सुनते ही नहीं हैं। साथ ही उन्होंने उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की भी अपने भाषण के दौरान क्लास लगा दी।

Bihar CM Nitish Kumar says in Assembly MLAs of ruling party do not listen to him | 'मेरा बतवा तो सुन लीजिए...', आखिर नीतीश कुमार ने विधानसभा में सुना दिया अपना दुखड़ा! शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की भी जमकर ली खबर

'मेरा बतवा तो सुन लीजिए...', आखिर नीतीश कुमार ने विधानसभा में सुना दिया अपना दुखड़ा! शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की भी जमकर ली खबर

Highlightsनीतीश कुमार ने सदन में कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक उनकी बात सुनते ही नहीं हैं।नीतीश ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की भी अपने भाषण के दौरान क्लास लगाई।चंद्रशेखर की तरफ इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ये कैबिनेट की बात को भी उजागर कर दे रहे हैं।

पटना: बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने 'दुखड़े' को सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने सदन में कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक उनकी बात सुनते ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बतवा तो सुन लीजिए।

किसानों को बिजली के मुद्दे पर नीतीश ने सदन के अंदर मौजूद विधायकों के आपस में बात करने पर टोकते हुए कहा की 'अरे मेरा बतवा तो सुन लीजिए।' मुख्यमंत्री ने वैशाली में गलवान घाटी में शहीद सैनिक के पिता को जेल भेजे जाने के मसले पर कहा कि आज सुबह ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन किया था और जानकारी ली थी। 

नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस ने शहीद के पिता को तंग किया है, काहे तंग किया, यह तो गलत है। हमने रक्षा मंत्री को सारी बता बता दी है। पुलिस मुख्य़ालय पूरे मामले की जांच कर रहा है। 

नीतीश ने विधानसभा में की शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की क्लास लगाई

मुख्यमंत्री नीतीश ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को भी अपने भाषण के दौरान झाड़ लगा दी। सदन में चंद्रशेखर की तरफ इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ये कैबिनेट की बात को भी उजागर कर दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हम अखबार में देखे कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के हवाले से खबर छपी थी। शिक्षा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि कैबिनेट में भेजे जाने की बात को सार्वजनिक नहीं किया जाता है। कैबिनेट में जो कुछ होता है, उसके बारे में बाहर नहीं कहा जाता है। कैबिनेट में जब पास हो जाता है, तब ऐलान होता है। संविधान में प्रावधान है, लेकिन अखबार में छपने लगा कि कैबिनेट में प्रस्ताव भेज दिया गया है तो यह गलत है। 

बिहार को मिलना चाहिए विशेष राज्य का दर्जा: नीतीश

वहीं, भाजपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो बेहतर होता। एक बार फिर सब लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि सब कोई मिलकर प्रयास करें। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 82 लाख लोग शराब छोड़ चुके हैं। 92 फीसदी लोग शराबबंदी के समर्थन में हैं। बिहार में रोजगार को लेकर काम शुरु हो चुका है। नौकरी और रोजगार का वादा जरूर पूरा होगा। आर्थिक विकास पर नीतीश ने कहा कि बिहार का विकास दर 10.98 फीसदी रहा है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 54863 रुपए है। देश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख से ऊपर है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। 

Web Title: Bihar CM Nitish Kumar says in Assembly MLAs of ruling party do not listen to him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे