लाइव न्यूज़ :

बिहार सीएम नीतीश में ताकत है तो प्रतिबंध लगा के दिखाएं, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर भड़के चिराग

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2023 16:32 IST

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि नीतीश कुमार में ताकत है तो प्रतिबंध लगा के दिखाएं बजरंग दल पर।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू सांसद मांग क्या कर रहे हैं? नीतीश कुमार पर कई सवाल खड़े किए।बिहार में बंटवारे की राजनीति कौन करता है?

पटनाः बिहार में नालंदा से जदयू सांसद कौशलेंद्र के द्वारा बजरंग दल पर पाबंदी लगाने की मांग किए जाने को लेकर बिहार की राजनीति काफी गर्म हो गई है। भाजपा के तरफ से नीतीश सरकार को खुली चुनौती दी जा रही है किे अगर ताकत है तो इसपर प्रतिबंध लगा करके दिखाएं।

इसके बाद अब इस मामले में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि नीतीश में ताकत है तो प्रतिबंध लगा के दिखाएं बजरंग दल पर। उन्होंने कहा कि जदयू सांसद मांग क्या कर रहे हैं? राज्य में उनकी सरकार है, अगर ताकत है तो प्रतिबंध लगा के दिखाएं। 

उन्होंने कहा किसी भी संगठन को सिर्फ राजनितिक लाभ के लिए उसके नाम को इस्तेमाल करने के लिए इस तरह का बयानबाजी करना बिल्कुल गलत है। मैं हर बार यही कहता हूं कि क्या विपक्ष के पास मोदी सरकार से चुनाव जितने के लिए और की दूसरा विकल्प नहीं रहा जो इस तरह का बयान दिया जा रहा है।

चिराग ने कहा कि जदयू के लोग की एक घटना बताएं, जिसके आधार पर आप बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं? सिर्फ दूसरों राज्यों में बात हुआ तो यहां भी मांग किया जाना उचित नहीं हो सकता। आप क्यों प्रतिबंध लगाना चाहते हैं? महज एक राजनितिक लाभ लेने के लिए विपक्ष महज एक विपक्षी दल कर्नाटक में विरोध कर रहा है तो बाकी के भी विरोधी दल बहती गंगा में हाथ धोना चाहते हैं।

इसके आलावा इनके पास कोई ठोस वजह नहीं है। वहीं, विपक्षी पार्टियों को एकजुट को लेकर चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसते हुए कहा कि जो व्यक्ति आजतक बिहार को एकजुट नहीं करे पाए। वह विपक्ष को एकजुट करने जा रहे। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर कई सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि बिहार में बंटवारे की राजनीति कौन करता है? किसने दलित को महादलित किया? किसने पिछड़ा को अति पिछड़ा किया? कौन अगडा- पिछड़ा की राजनीति कर रहा है? और हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रहा है? कौन महिला पुरुष की राजनीति कर रहा है? जो बिहार और बिहारियों को एक नहीं कर पाए वो विपक्ष को एकजुट करने की बात कह रहे हैं यह हास्यास्पद है।

उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए इनके पास कौन सा मॉडल है? कभी गलती से कोई विपक्ष इनके साथ आ भी गया तो देश की जनता क्यों जाएगी इनके साथ? क्या बताएंगे देश की जनता के सामने जाकर की बिहार में 1 दिन में इतनी हत्याएं हो रही हैं?

तो हम देश में इतनी हत्या करवाएंगे? बिहार में इतना भ्रष्टाचार हो रहा है तो, देश में हम लोग इतने लाखों करोड़ का भ्रष्टाचार करवाएंगे? बिहार में जहरीली शराब से इतनी मौतें हो रही हैं तो, देश भर में शराब बंदी लागू करके इतनी मौत करवाएंगे?

टॅग्स :चिराग पासवाननीतीश कुमारबजरंग दलबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम