लाइव न्यूज़ :

बिहार बारिश: CM नीतीश ने कहा- स्थिति किसी के हाथ में नहीं, बाढ़ प्रभावितों को पीने का पानी और सामुदायिक रसोइयां दे रहे हैं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 29, 2019 18:31 IST

बिहार में भारी बारिश ने कोहराम मचाया है। कई इलाके बाढ़ ग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार (29 सितंबर) को कहा, ''कल से कई इलाकों में भारी बारिश हुई है और गंगा नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है लेकिन उचित व्यवस्था और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन सभी तरह के प्रयास कर रहा है।''

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ''कल से कई इलाकों में भारी बारिश हुई है और गंगा नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है लेकिन उचित व्यवस्था और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन सभी तरह के प्रयास कर रहा है।''सीएम ने आगे कहा, ''ऐसी स्थिति किसी के हाथ में नहीं है, यह प्राकृतिक घटना है। सभी को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोइयों की भी व्यवस्था की जा रही है।''

बिहार में भारी बारिश ने कोहराम मचाया है। कई इलाके बाढ़ ग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार (29 सितंबर) को कहा, ''कल से कई इलाकों में भारी बारिश हुई है और गंगा नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है लेकिन उचित व्यवस्था और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन सभी तरह के प्रयास कर रहा है।''

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा, ''ऐसी स्थिति किसी के हाथ में नहीं है, यह प्राकृतिक घटना है। सभी को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोइयों की भी व्यवस्था की जा रही है।''

बता दें कि बिहार में भारी बारिश से नुकसान को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों और जिलाधिकारियों को राहत कार्यों के लिए जरूरी निर्देश दिए। पटना आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में शामिल होते हुए सीएम नीतीश कुमार ने विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बारिश से पैदा हुए गंभीर हालात के बारे में जाना।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि ने अगले 48 घंटे को लेकर पूर्वानुमान बताया है। अधिकारी ने कहा कि मध्य बिहार, पूर्वी बिहार, उत्तर पूर्वी बिहार और दक्षिण पूर्वी बिहार में बारिश की संभावना बनी रहेगी। तीन अक्टूबर तक बारिश की स्थिति रहेगी और उसके बाद हालात सामान्य हो जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने 48 लोगों की जान ले ली है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 35 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश से बिहार की राजधानी पटना की सड़कों और अन्य इलाकों में जलभराव हो गया। बताया जा रहा है कि बिहार में कम से कम दो मंत्रियों के घर में भी पानी घुस गया है। 

टॅग्स :बिहारबाढ़नीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम