लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों पर सीएम नीतीश कुमार नहीं कर पा रहे हैं भरोसा, मंच पर शपथ दिलाने पर अपमानित करने का लग रहा है आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2022 17:43 IST

इस पूरे विवाद पर जानकारों की राय अलग है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री का काम है कि वह अधिकारियों को टास्क दें और अधिकारी उसे पूरा करें। लेकिन सार्वजनिक रूप से यह शपथ दिलवाया जाना एकतरह से अधिकारियों को अपमानित किए जाने के समान है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश कुमार पर अधिकारियों को अपमानित करने का आरोप लग रहा है। उन पर उन्हें मंच पर बुलाकर शपथ दिलाने और वादा करवाने से अपमानित करने का आरोप लग रहा है। ऐसे में कुछ घटनाएं भी सामने आई है जहां पर सीएम नीतीश अधिकारियों को मंच पर बुलाए है और उनको शपथ भी दिलाई है।

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ आने के बाद से शायद अधिकारियों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि अधिकतर कार्यक्रमों के दौरान नीतीश कुमार वहां मौजूद अधिकारियों से यह वादा कराते हैं कि अमूक काम वह करेंगे न! 

सीएम नीतीश के बर्ताव से कैसा महसूस कर रहे है कर्मचारी

यही नही वह अधिकारियों को मंच पर तलब कर उनसे शपथ दिलवाते हैं कि इस अमूक काम को वह ईमानदारी पूर्वक करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा यह फंडा अपनाए जाने से अधिकारियों के बीच अब खुद को अपमानित किये जाने की भावना उत्पन्न होने लगी है। 

हालांकि सरकार के सामने अधिकारी कुछ बोल नही पाते हैं, लेकिन दबी जुबान यह चर्चा होने लगी है कि या तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकारियों पर भरोसा नही हो पा रहा है अथवा मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हें जलील किया जाने लगा है। 

इस पूरे विवाद पर क्या कहना है जानकारों का

जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री का काम है कि वह अधिकारियों को टास्क दें और अधिकारी उसे पूरा करें। लेकिन सार्वजनिक रूप से यह शपथ दिलवाया जाना एकतरह से अधिकारियों को अपमानित किये जाने के समान है। 

कहा जा रहा है कि जिस तरह से सत्ता में रहते हुए लालू प्रसाद यादव के द्वारा अधिकारियों को सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया जाता था, ठीक उसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी करने लगे हैं। 

हाल में ही अधिकारियों को मंच पर बुलाकर दिलाया गया था शपथ

अभी पिछले ही दिनों मद्य निषेध दिवस के मौके पर पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को मंच पर बुलाकर यह शपथ दिलवाया कि वह पटना में दारू बंद करायेंगे। 

ऐसे में कहा जा रहा है कि सरकार के आदेशानुसार अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हीं रहते हैं और उस दिशा में कठोर कार्रवाई भी करते रहते हैं। बावजूद इसके उनको मंच पर बुलाकर सार्वजनिक रूप से कार्रवाई किए जाने का दिशा-निर्देश दिया जाना एकतरह से अपमानित किए जाने के समान है। 

शराबबंदी के अभियान में लाइए और तेज गति- सीएम नीतीश कुमार

यही नहीं सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को मंच से ही निर्देश देते हुए कहा कि असली धंधेबाज को पकड़कर जेल में भेजिए। हर विभाग से शराबबंदी को लेकर यह प्रचार-प्रसार कराईये। उन्होंने मंच से पुलिस व प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की ओर इशारा करते हुआ कहा कि इस अभियान को और तेज गति से बढाईये। 

उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र देते समय भी घटी थी ऐसी घटना

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नही था, इसके पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र देते हुए राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से यह कह दिया था कि आपने प्रवचन तो अच्छा दिया, लेकिन आप भूल गए हैं आपका काम है देखना, आप बहाली कराइए। आपको हम मुख्य सचिव बनाकर रखे हैं। 

यही नही उन्होंने अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि आपको मुख्य सचिव बनाये थे, लेकिन आपने भी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। यह महज दो उदाहरण हैं। इसके आलावे भी कई और मौकों है जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौकरशाहों पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?