लाइव न्यूज़ :

बिहारः धार्मिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करते, लाउडस्पीकर विवाद पर सीएम नीतीश बोले-यह सब फालतू की बातें हैं...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2022 17:25 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जब बिहार भाजपा मस्जिदों से लाउडस्‍पीकर हटाने की मांग कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के कई बड़े नेता राज्य में 'योगी मॉडल' लागू करने तक की बात कह चुके हैं।स्वास्थ्य खतरों का हवाला देते हुए स्पीकरों को धार्मिक स्थलों से हटा दिया गया है।गठबंधन के बावजूद अपना एक अलग वैचारिक रुख बनाए रखने की कोशिश की है। 

पूर्णियाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद को शनिवार को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार धार्मिक गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करती है। मुख्‍यमंत्री कुमार उत्तर बिहार के पूर्णिया जिले में एक समारोह में आए थे।

नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘यह सब फालतू की बातें हैं। सभी जानते हैं कि बिहार में हम किसी भी प्रकार की धार्मिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करते हैं। निश्चित रूप से कुछ लोग सोचते हैं कि उनका काम मुद्दे उठाना है और वे इसे करते रहते हैं।’’ गौरतलब है कि कुमार की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जब बिहार भाजपा मस्जिदों से लाउडस्‍पीकर हटाने की मांग कर रही है।

यहां तक कि प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता राज्य में 'योगी मॉडल' लागू करने तक की बात कह चुके हैं, जिसके तहत उच्च डेसीबल ध्वनियों से उत्पन्न स्वास्थ्य खतरों का हवाला देते हुए स्पीकरों को धार्मिक स्थलों से हटा दिया गया है।

कुमार के इस बयान को उनके कैबिनेट सहयोगी जनक राम जैसे भाजपा नेताओं के लिए एक अप्रत्यक्ष झटके के तौर देखा जा सकता है, जिन्होंने शुक्रवार को कहा था कि ‘‘देश के सबसे बड़े राज्य (उत्तर प्रदेश) में की गई कार्रवाई का बिहार में असर होना तय है।’’ कुमार एक समाजवादी नेता हैं और उन्होंने 1990 के दशक से ही भाजपा पार्टी के साथ अपने गठबंधन के बावजूद अपना एक अलग वैचारिक रुख बनाए रखने की कोशिश की है। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारBJPजेडीयूयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब