लाइव न्यूज़ :

बिहार CM नीतीश कुमार ने आरटीपीसीआर जांच की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: August 22, 2020 01:26 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दियारा और टाल इलाके में भी ज्यादा से ज्यादा जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर मशीनों की और उपलब्धता जल्द से जल्द सुनिश्चित करायें ताकि जांच की संख्या में वृद्धि हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी की समीक्षा के दौरान शुक्रवार को आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिएकुमार ने कोविड-19 से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी की समीक्षा के दौरान शुक्रवार को आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कुमार ने कोविड-19 से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने दियारा और टाल इलाके में भी ज्यादा से ज्यादा जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर मशीनों की और उपलब्धता जल्द से जल्द सुनिश्चित करायें ताकि जांच की संख्या में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक जांच होने से संक्रमितों की पहचान हो सकेगी, जिससे उनका सही समय पर उपचार हो सकेगा और बाकी लोगों को संक्रमण से बचाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि मास्क के प्रयोग के लिए सभी को प्रेरित करें और इसके फायदे और नुकसान के बारे में भी लोगों को बतायें। कुमार ने कहा कि राज्य का जनसंख्या घनत्व ज्यादा है इसलिये कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर हम सभी को ज्यादा से ज्यादा सचेत रहना होगा।

समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि सात अगस्त तक कोरोना के 8 लाख 70 हजार 852 नमूनों की जांच हुयी थी, जो आज की तिथि में बढकर 22 लाख 28 हजार 516 तक पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.44 प्रतिशत से बढकर 78.05 प्रतिशत हो गयी है जो राष्ट्रीय औसत 74.30 प्रतिशत से लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। अमृत ने बताया कि पीएम केयर्स फंड के माध्यम से पटना जिला के बिहटा में 500 बेड का कोविड अस्पताल 23 अगस्त से शुरू हो जायेगा। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप