लाइव न्यूज़ :

मुझे सत्ता और पद की कोई लालसा नहीं, अखिलेश और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने कहा-मेरा प्रयास देश की भलाई के लिए काम करना, देखें वीडियो

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 24, 2023 20:23 IST

नीतीश कुमार ने लखनऊ में कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में ‘जनविरोधी’ भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दलों को अधिक से अधिक संख्या में एकजुट करने का प्रयास.

Open in App
ठळक मुद्देदेश के इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है.नीतीश कुमार ने कहा कि मौजूदा सरकार केवल प्रचार के भरोसे है.विपक्षी एकता के मसले पर लंबी चर्चा हुई.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों चुनावों की सरगर्मी ज़ोरों पर हैं. ऐसे समय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विपक्षी एकता को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे.

नीतीश और तेजस्वी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से विपक्षी एकता के मसले पर विचार विमर्श करने के बाद सीधे अखिलेश से मिलने लखनऊ पहुंचे. अखिलेश यादव से दोनों नेताओं की मुलाक़ात सपा मुख्यालय में हुई. अखिलेश यादव ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच पार्टी दफ्तर में विपक्षी एकता के मसले पर लंबी चर्चा हुई.

इस चर्चा के बारे में तीनों नेताओं ने मीडिया में खुलासा नहीं किया. नीतीश कुमार ने जरूर अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करने हुए ये साफ कर दिया कि वह प्रधानमंत्री बनने की रेस में नहीं हैं. मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग यहां इसलिए आए हैं ताकि विपक्षी एकता को लेकर अधिक से अधिक पार्टियों की एक राय हो.

जो लोग सिर्फ़ प्रचार करते हैं और काम नहीं करते हैं, उन्हें हटाने हुए हम अधिक से अधिक पार्टियों को जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि बीजेपी से मुक्ति मिले. अभी बस इतना कहेंगे कि एक साथ अधिक से अधिक पार्टियों को मिलाकर लड़ेंगे तो हमारा फायदा होगा. नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि हम लोगों का तो यूपी से पुराना रिश्ता रहा है.

हम सब पुराने समाजवादी हैं. विपक्षी एकता के लिए क्या वह मायावती से भी मुलाक़ात करेंगे? इस सवाल का नीतीश ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया सिर्फ यही कहा कि अभी तो अखिलेश यादव से मुलाक़ात हो रही है. मीडियाकर्मियों द्वारा पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बार -बार पूछे गए सवालों को लेकर नीतीश ने ज़ोर देते हुए यह कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मुझे पीएम नहीं बनना है.

हम लोग जब एकजुट हो जायेंगे तब तय होगा हमारा नेता कौन होगा. पर मैं एक बात बता देना चाहता हूँ कि मैं इस रेस में नहीं हूं. इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह लोकतंत्र पर खतरा है, महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है बीजेपी को हटाने के लिए हम आपके (नीतीश) साथ हैं. अखिलेश ने नीतीश कुमार के इस कथन पर सहमति जताई कि अगले चुनाव में सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे तो बहुत फायदा होगा. यह देश के हित में भी होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेशबिहारपश्चिम बंगालममता बनर्जीनीतीश कुमारसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवतेजस्वी यादवटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब