लाइव न्यूज़ :

पांच साल बाद सीएम नीतीश लगाएंगे जनता दरबार, 12 जुलाई से शुरुआत, समस्याओं का निपटारा करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2021 20:12 IST

कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री सचिवालय में बन रहे जनता दरबार के शेड का मुआयना करने नीतीश कुमार गये थे.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम लंबे समय से बंद था, अब फिर से शुरू किया जा रहा है.12 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता के दरबार लगाया जाएगा.जनता दरबार में मुख्यमंत्री बिहार के लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे. 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दरबार की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसकी शुरुआत 12 जुलाई से की जाएगी.

मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम लंबे समय से बंद था, अब फिर से शुरू किया जा रहा है. सप्ताह में एक दिन सोमवार को मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं का निपटारा करेंगे. इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री सचिवालय में बन रहे जनता दरबार के शेड का मुआयना करने नीतीश कुमार गये थे.

तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि अब जल्द ही जनता दरबार की शुरुआत होगी. इसे लेकर मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने राज्य के आलाधिकारियों के साथ बैठक की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई आवश्यक निर्देश भी दिए. इस बैठक में सभी विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव व अन्य अधिकारी शामिल हुए.

जिलों से बैठक में जिलाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी, डीआइजी और एसपी भी मौजूद थे. इससे पहले सोमवार को मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से इसे लेकर जिलों को पत्र भी जारी किया गया था. मुख्य सचिव की बैठक में यह तय हुआ कि 12 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता के दरबार लगाया जाएगा. जनता दरबार में मुख्यमंत्री बिहार के लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे. 

यहां बता दें कि साल 2006 से 2016 तक इसका आयोजन किया जा रहा था. जहां लोग अपनी फरियाद और शिकायतों को लेकर आते थे. लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था. जिसके बाद से कई तरह की शिकायतें भी आनी शुरू हो गई थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले अपने आवास एक अणे मार्ग में ही जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन करते थे.

इस दौरान अलग-अलग विभागों के मंत्री और विभागों के बडे अधिकारी मौजूद रहते थे. मुख्यमंत्री आम जनता की कठिनाइयों की सुनवाई के साथ ही समस्याओं का निदान और कार्रवाई के आदेश भी देते थे. जिससे लोगों को जल्द में ही काफी राहत मिलती थी. लेकिन अब एकबार फिर से मुख्यमंत्री बिहार की जनता से रू-ब-रू होंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे ताकि उनकी समस्याओं का हल निकल सके. 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल