मुख्यमंत्री की 14वीं यात्रा, भाजपा विधायक मिश्रा ने कहा-पहली बार समाधान यात्रा में किसी से नहीं मिल रहे नीतीश, आखिर क्या है वजह

By एस पी सिन्हा | Published: January 11, 2023 06:19 PM2023-01-11T18:19:04+5:302023-01-11T18:20:31+5:30

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि किसानों की समस्याओं का समाधान कौन करेगा?

Bihar cm nitish kumar 14th yatra BJP MLA jivesh Mishra said Nitish kumar is not meeting anyone first time Samadhan Yatra what reason | मुख्यमंत्री की 14वीं यात्रा, भाजपा विधायक मिश्रा ने कहा-पहली बार समाधान यात्रा में किसी से नहीं मिल रहे नीतीश, आखिर क्या है वजह

नीतीश कुमार पर भाजपा ने हमला किया।

Highlightsमूलभूत समस्याओं का कोई भी समाधान नहीं कर रहे हैं।बक्सर में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ और महिलाओं को पीटा गया है।सड़कों को रिमोट कंट्रोल के जरिए शिलान्यास किया है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को लेकर मुख्य विरोधी दल भाजपा के द्वारा लगातार सवाल उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री के इस यात्रा को लेकर जोरदार हमला किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह 14 वीं यात्रा है। इससे पहले उनके किसी भी यात्रा में जनप्रतिनिधियों को बोलने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहा है। यह पहली बार है, जब मुख्यमंत्री किसी से भी नहीं मिल रहे हैं। नीतीश कुमार के इस यात्रा में शुरुआत से ही व्यवधान ही उत्पन हुआ है। मुख्यमंत्री अपनी इससे पहले की यात्रा में जहां भी जाते थे, वहां के जनप्रतिनिधि बेबाकी से अपनी बातें मुख्यमंत्री से करते रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के मूलभूत समस्याओं का कोई भी समाधान नहीं कर रहे हैं। आलम यह है कि जिलें में समस्या किसी और चीज की है और समाधान किसी और चीज का हो रहा है। जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह तो बहुत बड़ी बात है कि राज्य सरकार द्वारा जो एजेंडा सेट किया गया है, उसी के ऊपर बात करनी है।

नल- जल दिखाने के लिए भी चिन्हित जगह पर ही मुख्यमंत्री जा रहे हैं, उसी चिन्हित जगह पर जाकर मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे। पूरे बिहार में इस समय किसानों को यूरिया की समस्या है। इसके आलावा आज भी बक्सर में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ है, वहां महिलाओं को पीटा गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि, राज्य के किसानों की समस्याओं का समाधान कौन करेगा? जबकि केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त यूरिया दी गई है, लेकिन फिर भी किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है। जीवेश मिश्रा ने कहा कि आपने जिन सड़कों को रिमोट कंट्रोल के जरिए शिलान्यास किया है वह सड़के नहीं बन रही है। 

Web Title: Bihar cm nitish kumar 14th yatra BJP MLA jivesh Mishra said Nitish kumar is not meeting anyone first time Samadhan Yatra what reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे