लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- उनमें अनुभव की कमी है

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2019 19:57 IST

मांझी ने कहा कि मेरे और लालू यादव जैसे पुराने लोगों ने बहुत से उठापटक देखे हैं, इसलिए वो कभी विचलित नहीं होते हैं. लेकिन, तेजस्वी यादव में इसी चीज की कमी है. इसलिए तेजस्‍वी यादव विचलित हो जाते हैं. 

Open in App

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने आज तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनमें अनुभव की कमी है. मांझी ने कहा कि मेरे और लालू यादव जैसे पुराने लोगों ने बहुत से उठापटक देखे हैं, इसलिए वो कभी विचलित नहीं होते हैं. लेकिन, तेजस्वी यादव में इसी चीज की कमी है. इसलिए तेजस्‍वी यादव विचलित हो जाते हैं. 

जीतनराम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजद का नेता चुना गया था. लेकिन इस निर्णय में हमलोग साथ नहीं हैं. उन्होंने महागठबंधन को लेकर कहा कि अभी भी वर्ष 2020 विधानसभा चुनाव से पहले हमलोगों को बैठकर समीक्षा करने की जरूरत है और चर्चा करने के बाद ही अगले विधानसभा चुनाव में जाना चाहिए. हमने लालू यादव, राबड़ी देवी और घटक दल के लोगों से इस बात को लेकर चर्चा की है.

मांझी ने कहा कि हमें एक साथ बैठकर रणनीति बनानी चाहिए और सम्मिलित रूप से अपनी विचारधारा को लेकर प्रचार करना चाहिए.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने एनडीए पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार में एक कहावत है दो नावों पर पैर रखने वाला आदमी डूबता है. आज जदयू और भाजपा में 36 का रिश्ता है. बिहार के स्वास्थ्य महकमे में इतनी बड़ी गड़बड़ी के बाद भी नीतीश कुमार को हिम्मत नहीं हुई कि वह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को हटाएं. सूबे में कानून-व्यवस्था की समस्या भी काफी गंभीर है. आज बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं है. पटना ऐसे शहर में आईपीएस को सरेआम पीटा जा रहा है, दारोगा को पीटा जा रहा है और बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है. यहां हालात काफी बदतर हो गया है. पुलिस का हनक हीं समाप्त हो गया है. लोग दहशत में जीने को विवश हैं.

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग