लाइव न्यूज़ :

बिहारः CM आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे, गुस्साए तेजस्वी ने कहा- मेरे घर की तरफ जासूसी के लिए लगाए गए हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2018 17:47 IST

तेजस्वी यादव ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का घर के तीन तरफ सड़क और चौथी तरफ मेरा घर है। लेकिन, मुख्यमंत्री को लगता है कि उन्हें सिर्फ उसी तरफ कैमरे लगवाने की जरूरत है जिस तरफ हमारा घर है। 

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में इस बार सीसीटीवी कैमरा के लगाये जाने से नाराज तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जानबूझकर अपने आवास में उस जगह ही कैमरा लगवाया है, जहां से वह उनके आवास पर भी नजर रख सकें। 

तेजस्वी यादव ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का घर के तीन तरफ सड़क और चौथी तरफ मेरा घर है। लेकिन, मुख्यमंत्री को लगता है कि उन्हें सिर्फ उसी तरफ कैमरे लगवाने की जरूरत है जिस तरफ हमारा घर है। 

उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री आवास पर हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, इससे पड़ोसी की गोपनीयता भंग हो सकती है। बेटे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जासूसी कराने का आरोप लगाया है। 

उन्होंने कहा कि मुझ पर नजर रखी जा रही है। तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री सिर्फ अपने राजनीतिक विरोधी के घर की तरफ सीसीटीवी लगाने की आवश्यक्ता समझ रहे हैं?' किसी व्यक्ति को उन्हें बताना चाहिए कि उनका यह तुच्छ चाल व्यर्थ साबित होगा।' 

सीसीटीवी कैमरा लगाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि 'यह सुरक्षा के कारण से लगाया गया है या फिर नीतीश कुमार असुरक्षा, निराशा और आशंका में यह सीसीटीवी कैमरा मेरे घर की तरफ जासूसी के लिए लगाए गए हैं?' 

उन्होंन पूछा कि मुख्यमंत्री को यह सीसीटीवी कैमरा लगाने की आवश्यक्ता क्यों पडी? जबकि एक स्थायी चेक पोस्ट पहले से वहां मौजूद है। एक बाद एक पांच ट्वीट कर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश पर जमकर हमला बोला है। 

उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार के पास तीन मुख्यमंत्री आवास है। दो पटना में और एक दिल्ली में। इसके अलावा बिहार भवन में एक एक्सक्लूसिव प्लस सुइट। एक गरीब राज्य के स्वघोषित सीधे-साधे मुख्यमंत्री विलासिता का जीवन क्यों जी रहे हैं? क्या वह इसका जवाब देंगे?' 

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा रही है। मुख्यमंत्री आवास पर हर समय उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहती है। ऐसे में मुख्यमंत्री आवास पर के ऊपर हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।

उन्होंने अपराध को लेकर निशाना साधते हुए कहा है कि पूरे राज्य को छोड दें, पटना में ही गंभीर अपराध होता है, लेकिन मुख्यमंत्री नागरिकों की सुरक्षा के बजाय विपक्षियों की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर परेशान हैं। ऐसे में अब यह आशंका जताई जा रही है कि तेजस्वी यादव के इस बडे आरोप के बाद बिहार की सियासत एकबार फिर गर्मा सकती है। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम