लाइव न्यूज़ :

चुनाव से पहले सौगात, पहला डबल डेकर पुल, राजधानी पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति, सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2025 17:38 IST

जेपी गंगा पथ से सीधा लिंक, जिससे गांधी सेतु या कंकड़बाग की ओर से आने वाले वाहनों को मिलेगा नया वैकल्पिक मार्ग।

Open in App
ठळक मुद्देपुल को बाकरगंज नाला सड़क, मल्टी-लेवल पार्किंग और पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से भी जोड़ा जाएगा। छात्र, मरीज, डॉक्टर, व्यापारी व आम नागरिक हर वर्ग को मिलेगा लाभ। पटना के अशोक राजपथ को आज एक बड़े अभिशाप से मुक्ति मिल गई है।

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को राज्य का पहला डबल डेकर पुल की बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बुधवार को राजधानी पटना में बने डबल डेकर पुल का उद्घाटन कर उसे जनता को सौंप दिया। यह डबल-लेवल एलिवेटेड कॉरिडोर न केवल अशोक राजपथ पर ट्रैफिक की भीड़ को कम करेगा, बल्कि पटना मेट्रो प्रोजेक्ट और जेपी गंगा पथ से इसकी कनेक्टिविटी शहर के ट्रैफिक प्रबंधन को नई दिशा देगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री के अलावे कई मंत्री और बड़े अधिकारी मौजूद थे। डबल-डेकर पुल अशोक राजपथ, पीएमसीएच, साइंस कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय जैसे अत्यंत व्यस्त क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव को कम करेगा। जेपी गंगा पथ से सीधा लिंक, जिससे गांधी सेतु या कंकड़बाग की ओर से आने वाले वाहनों को मिलेगा नया वैकल्पिक मार्ग।

पुल को बाकरगंज नाला सड़क, मल्टी-लेवल पार्किंग और पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से भी जोड़ा जाएगा। छात्र, मरीज, डॉक्टर, व्यापारी व आम नागरिक हर वर्ग को मिलेगा लाभ। यह पुल न सिर्फ एक ट्रैफिक परियोजना है, बल्कि शहर की एक नई पहचान बनने जा रहा है। दरअसल, पटना के अशोक राजपथ को आज एक बड़े अभिशाप से मुक्ति मिल गई है।

अक्सर जान से कराहने वाले अशोक राजपथ और उस इलाके के रहने वाले लोगों की बड़ी परेशानी दूर हो गई है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां बने डबल डेकर पुल के जनता को समर्पित कर दिया। यह बिहार का पहला डबल डेकर फुल है, जिस पर गाड़ियां भी चलेगी और साथ-साथ मेट्रो का भी परिचालन होगा।

इसके बनने से अशोक राजपथ के इलाके में लोगों को जो जाम की समस्याओं से परेशानी होती थी, वह लगभग खत्म हो गई है। पुल के नीचे सड़क पर भी जो लोगों के आने-जाने के लिए पूरी सुविधा दी गई है। इस डबल डेकर फ्लाईओवर में ग्राउंड लेवल पर 5.50 मीटर चौड़ी दो समानांतर सर्विस लेन बनाकर आमजनों के लिए यातायात को सुगम बनाया गया है।

पहली मंजिल से कृष्णा घाट से बीएन कॉलेज तक आवागमन की सुविधा दी गई है। दूसरी मंजिल से कारगिल चौक से एनआईटी की दिशा में ट्रैफिक को निर्देशित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा 422 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया गया है।

घनी आबादी वाले क्षेत्र में बन रहे इस फ्लाईओवर के लिए बीएन कॉलेज, सेंट मेरी चर्च, पीरबहोर थाना, पीएमसीएच और पटना विश्वविद्यालय की बाउंड्री को हटाकर सर्विस लेन चौड़ी की गई। इस परियोजना की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 सितंबर 2021 को की थी।

निर्धारित 36 माह की समयसीमा के मुकाबले यह फ्लाईओवर सिर्फ 8 महीने की देरी से, यानी 44 महीनों में पूरा किया गया है। इस डबल डेकर फ्लाईओवर के चालू होने के बाद अब राज्य के किसी भी हिस्से से पीएमसीएच तक पहुंचने के चार विकल्प उपलब्ध होंगे।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप