लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित, पिछले चार दिनों से बुखार से हैं पीड़ित

By विनीत कुमार | Updated: July 26, 2022 09:56 IST

नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। नीतीश को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेना था लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार फिर से कोरोना संक्रमित हुए, चार दिनों से है बुखार।सोमवार को नीतीश कुमार का कोरोना टेस्ट किया गया था, आवास पर चल रहा है इलाज। इससे पहले इस साल की शुरुआत में जनवरी में भी नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित हुए थे।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोविड-19 के लिए जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार पिछले चार दिनों से वे बुखार से भी पीड़ित हैं। नीतीश कुमार को सोमवार को ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेना था। हालांकि वे नहीं पहुंचे थे। इसके बाद भाजपा के साथ उनके सियासी समीकरण को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

नीतीश कुमार दरअसल पिछले करीब 10 दिनों में तीन बड़े कार्यक्रमों से दूर रहे हैं। इस वजह से कई तरह के सवाल उठने लगे थे। इससे पहले 17 जुलाई को नीतीश गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं गए। 

उन्होंने अपनी जगह दूसरे प्रतिनिधि को कार्यक्रम में भेजा था। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित था। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को रामनाथ कोविंद की विदाई के लिए आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं लिया था। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में आयोजित हुआ था।

नीतीश कुमार का कल किया गया था कोरोना टेस्ट 

नीतीश कुमार का कोरोना टेस्ट सोमवार को किया गया जिसमें वे कोविड पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद तमाम मानकों के तहत मुख्यमंत्री का इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उनकी तबियत ठीक है। नीतीश कुमार को डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में जनवरी में भी नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। 

हाल में पीएम नरेंद्र मोदी के पटना दौरे से ठीक पहले बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कोविड पॉजिटिव मिले थे। बता दें कि हाल के दिनों में बिहार में कोरोना के केस में तेजी आई थी। राज्य में पिछले 24 घंटे में ही 355 कोविड केस मिले हैं। अभी राज्य में सक्रिय मामले 1851 हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारकोरोना वायरसबिहार समाचारभारतीय जनता पार्टीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर