लाइव न्यूज़ :

बिहार: RSS की 'जासूसी' पत्र को लेकर भड़की आग बुझाने में जुटे नीतीश कुमार, दिए जांच के आदेश

By हरीश गुप्ता | Updated: July 19, 2019 08:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रीपदों को लेकर जदयू और भाजपा के बीच अनबन की खबरों के बीच परिपत्र का सार्वजनिक हो जाना मुख्यमंत्री की चिंता का सबब है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.

बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच (खुफिया) के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संबंध में जारी एक परिपत्र ने हंगामा खड़ा कर दिया है. इससे भड़की राजनीतिक आग को बुझाने के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगे आना पड़ा है. इस परिपत्र में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को आरएसएस के पदाधिकारियों और राज्य में उससे संबद्ध 17 संगठनों की जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है.

यह परिपत्र 28 मई को स्पेशल ब्रांच के पुलिस अधीक्षक की सील और हस्ताक्षर से जारी हुआ था. बतौर गृहमंत्री अपने अधीनस्थ स्पेशल ब्रांच के इस अतिउत्साह से मुख्यमंत्री बेहद नाराज बताए जाते हैं. उल्लेखनीय है कि बिहार में नीतीश सरकार का मुख्य सहयोगी दल भाजपा ही है. परिपत्र में जिला पुलिस अधीक्षकों से संघ के पदाधिकारियों और 17 संगठनों के टेलीफोन नंबर, पते, फेसबुक अकाउंट्स आदि की जानकारी भी जुटाने के लिए कहा गया था.

केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रीपदों को लेकर जदयू और भाजपा के बीच अनबन की खबरों के बीच परिपत्र का सार्वजनिक हो जाना मुख्यमंत्री की चिंता का सबब है. मुख्यमंत्री ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. गृह मंत्रालय पुलिस अधीक्षक (स्पेशल ब्रांच) को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर चुका है. संभवतया इस अधिकारी को विवादित परिपत्र जारी करने की कीमत चुकानी पड़े.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (स्पेशल ब्रांच) जी.एस. गंगवार ने यह कहकर लीपापोती की कोशिश की है कि यह निर्देश सरकार के कहने पर जारी नहीं किए गए हैं....और इसके लिए कोई पूर्वानुमति भी नहीं ली गई थी. जाहिर तौर पर सरकार 50 दिन पहले जारी परिपत्र से किनारा करने की कोशिश कर रही है.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया