दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भड़के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सोच समझकर बोलने की दी नसीहत

By एस पी सिन्हा | Published: November 5, 2022 05:29 PM2022-11-05T17:29:15+5:302022-11-05T17:29:15+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली जैसा हाल बिहार में भी होने वाला है और यहां भी लोगों को प्रदूषण झेलना पड़ेगा। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले पूरी जानकारी होनी चाहिए।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar furious at Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भड़के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सोच समझकर बोलने की दी नसीहत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भड़के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सोच समझकर बोलने की दी नसीहत

Highlightsमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले पूरी जानकारी होनी चाहिएदरअसल केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली जैसा हाल बिहार में भी होने वाला हैनीतीश कुमार ने कहा- 2018 से ही हम लोगों को वायु प्रदूषण को लेकर जागरूक कर रहे हैं

पटना: वायु प्रदूषण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। दरअसल, केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली जैसा हाल बिहार में भी होने वाला है और यहां भी लोगों को प्रदूषण झेलना पड़ेगा। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले पूरी जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में मैंने हमेशा से लोगों को अलर्ट रखा है। उन्हें हमेशा से समझाया है कि पराली जलाने का काम मत करिये। अब केजरीवाल को ये समझना चाहिए कि बगल में अगर पॉलुशन बढ़ेगा तो उसका असर पड़ोसी राज्यों में भी होगा ही। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 से ही हम लोगों को वायु प्रदूषण को लेकर जागरूक कर रहे हैं। 

इस बार भी पराली जलाने को लेकर मना किया गया था। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया था। उल्लेखनीय है कि वायु प्रदूषण को लेकर देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने एक साझा प्रेस वार्त्ता की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण केवल दिल्ली और पंजाब की समस्या नहीं है। यह पूरे भारत की समस्या है। 

केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिहार के पं. चंपारण, बेतिया, मोतिहारी और अन्य जिले का नाम लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के इन जिलों में तो दिल्ली या फिर पंजाब में पराली जलाने से धुंआ नहीं जाता है। यह समस्या विकट है। पूरे उत्तर भारत में हवा की स्थिति खराब है। ऐसे में ये वक्त एक दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है। केंद्र को आगे आकर कदम उठाने होंगे जिससे उत्तर भारत को इससे बचाया जाए।

Web Title: Bihar Chief Minister Nitish Kumar furious at Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे