Bihar Caste Census: सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही, जातीय गणना में सरकारी शिक्षकों को लगाए जाने पर भाजपा ने बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Published: April 21, 2023 04:49 PM2023-04-21T16:49:59+5:302023-04-21T16:50:54+5:30

Bihar Caste Census: भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार के लोगों से क्यों बदला ले रहे हैं? बंद कीजिए यह व्यवस्था। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की जगह उसे जातीय गणना में बर्बाद कर रहे हैं।

Bihar Caste Census nitish government play future students BJP attack use government teachers in caste census | Bihar Caste Census: सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही, जातीय गणना में सरकारी शिक्षकों को लगाए जाने पर भाजपा ने बोला हमला

दो साल कोरोना के कारण बर्बाद हो गया।

Highlightsसरकार बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली है। राजनीतिक फायदे के लिए छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। दो साल कोरोना के कारण बर्बाद हो गया।

पटनाः बिहार में जातीय गणना के कार्य में राज्य सरकार के द्वारा सरकारी शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा ने हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली है। साथ ही बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि वह अपने राजनीतिक फायदे के लिए छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि सभी सरकारी शिक्षक को जातीय गणना में लगा दिया गया है और स्कूलों में क्लास सीनियर छात्रों के भरोसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि दो साल कोरोना के कारण बर्बाद हो गया।

इस साल उम्मीद थी कि बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे, लेकिन उसे भी बर्बाद कर दिया गया। मुख्यमंत्री बिहार के लोगों से क्यों बदला ले रहे हैं? बंद कीजिए यह व्यवस्था। बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की जगह उसे जातीय गणना में बर्बाद कर रहे हैं।

आपके बड़े भाई पहले से ही चरवाहा विद्यालय से बिहार के शैक्षणिक वातावरण को पहले ही बर्बाद कर चुके हैं। यहां पहले से ही दारू, बालू माफिया ने लोगों को बर्बाद कर दिया है। अब बचे खुचे शिक्षा व्यवस्था को भी जातीय गणना में बर्बाद कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा यहां स्कूलों में पढ़ाई करने का यही समय है।

फिर गर्मी की छुट्टी और उसके बाद आधा बिहार बाढ़ में घिर जाएगा। बच्चों के पास पढ़ने का समय ही नहीं मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जातीय गणना में शिक्षकों को लगाने की जगह सरकारी विभागों के कर्मियों को लगाया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई को नुकसान न पहुंचे।

Web Title: Bihar Caste Census nitish government play future students BJP attack use government teachers in caste census

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे