लाइव न्यूज़ :

Bihar Caste Census: जाति  जनगणना पर खर्च होंगे 500 करोड़ रुपए, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी देंगे पांच करोड़

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2022 17:11 IST

Bihar Caste Census: वीआईपी प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पहले ही इसका समर्थन कर चुके हैं. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इससे सभी को फायदा है.

Open in App
ठळक मुद्देवीआईपी हमेशा से बिहार में जातीय जनगणना कराने के पक्ष में रही है.बोझ बिहार के खजाने और आम लोगों पर पड़ेगा. सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षद के फंड से कुछ राशि जातीय जनगणना के लिए सरकार इस्तेमाल कर सके.

Bihar Caste Census: बिहार में जातीय जनगणना का काम सरकार जल्द ही शुरू करने जा रही है. एक अनुमान के मुताबिक इसपर करीब 500 करोड रुपए खर्च होंगे. ऐसे में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने घोषणा की है कि बिहार में जातीय जनगणना के लिए सरकार को मदद करेगी.

वीआईपी प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पहले ही इसका समर्थन कर चुके हैं. मुकेश सहनी पहले ही कह चुके हैं कि अगर बिहार में जातीय जनगणना होती है तो पार्टी फंड से सरकार को पांच करोड़ रुपए देंगे. अब वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि इसका बोझ सरकारी खजाने और आम जनता पर नहीं पडे़.

उन्होंने कहा है कि वीआईपी हमेशा से बिहार में जातीय जनगणना कराने के पक्ष में रही है. देव ज्योति ने कहा है कि शुरुआती दौर में पांच सौ करोड़ रुपए खर्च आने की संभावना जताई गई है, जो आगे बढ़कर दो हजार करोड़ रुपए भी हो सकती है. ऐसे में सरकार के राजकोष पर भारी-भरकम दबाव बन सकता है.

जिससे इसका बोझ राज्य के खजाने और आम लोगों पर पड़ेगा. देव ज्योति ने कहा कि सरकार को ऐसी पहल करनी चाहिए कि सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षद के फंड से कुछ राशि जातीय जनगणना के लिए सरकार इस्तेमाल कर सके.

इससे एक तरफ सरकार के पास फंड एकत्र होगा, वहीं दूसरी तरफ आम जनता पर भी दबाव कम पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निषाद आरक्षण को लेकर पूर्व में अग्रसारित प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि निषाद आरक्षण पर जल्द से जल्द निर्णय लें.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारमुकेश सहनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos