लाइव न्यूज़ :

नीतीश कैबिनेट ने लिया अहम फैसला, मां-पिता की सेवा नहीं की तो होगी जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2019 20:51 IST

बिहार कैबिनेट की आज हुई बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है. नीतीश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब बच्चों के लिए माता-पिता की सेवा करना अनिवार्य होगा. माता-पिता की शिकायत पर सेवा नहीं करने वाले बच्चों को जेल भी जाना पड़ेगा.

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा हमले में भागलपुर के शहीद रतन कुमार ठाकुर और मसौढ़ी के संजय सिन्हा के साथ कुपवाड़ा हमले में शहीद बेगूसराय के पिंटू कुमार सिंह शहीद हो गए थे. बिहार कैबिनेट की आज हुई बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है.

बिहार कैबिनेट की आज हुई बैठक में एक यह अहम निर्णय लिया गया है कि बिहार में रहने वाली संतान अगर अब मां-पिता की सेवा नहीं करेंगे तो उनको जेल की सजा हो सकती है. माता-पिता की शिकायत मिलते ही ऐसी संतान पर कार्रवाई होगी. 

बिहार कैबिनेट की आज हुई बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है. नीतीश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब बच्चों के लिए माता-पिता की सेवा करना अनिवार्य होगा. माता-पिता की शिकायत पर सेवा नहीं करने वाले बच्चों को जेल भी जाना पड़ेगा. 

इसी के साथ बिहार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना को अब राइट टू सर्विस एक्ट में शामिल करने का भी फैसला किया है. यही नहीं कश्मीर में पुलवामा और कुपवाड़ा की आतंकवादी घटनाओं में शहीद बिहार के जवानों के आश्रितों को सरकारी नौकरी मिलेगी. 

यहां बता दें कि पुलवामा हमले में भागलपुर के शहीद रतन कुमार ठाकुर और मसौढ़ी के संजय सिन्हा के साथ कुपवाड़ा हमले में शहीद बेगूसराय के पिंटू कुमार सिंह शहीद हो गए थे.

कैबिनेट ने राज्य खाद्य आयोग के सदस्यों के आवास भत्ता में संशोधन करने, आवास भत्ता में वृद्धि करने के साथ बिहार नगर और निवेशन सेवा नियमावली 2019 की स्वीकृति प्रदान की है. 

वित्तीय वर्ष 2019-20 में ऋण की उगाही के लिए योजना तैयार की गई है. इसके तहत कुल 25 हजार 750.93 करोड़ रुपये की उगाही की जाएगा. वहीं 20 हजार 300 करोड़ रुपये की उगाही बाजार से की जाएगी.

इसके अलावे भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल निर्माण किया जाएगा, जिसमें 4 लेन होंगे. इसके साथ ही सुपौल में हाइड्रो पावर का एक्सटेंशन कर इससे 130 मेगावाट का उत्पादन किया जाएगा.

वहीं, डागमरा जल विद्युत परियोजना का एक्सटेंशन किया जाएगा. इसके लिए कुल 11.68 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी