लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet:लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप के पास ये मंत्रालय,  राजद से 16, जदयू से 11, कांग्रेस से 2, हम और निर्दलीय के एक-एक विधायक ने ली ने शपथ

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2022 16:31 IST

Bihar Cabinet: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, आलोक कुमार मेहता को राजस्व एवं भूमि सुधार, सुरेन्द्र प्रसाद यादव को सहकारिता दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। संतोष कुमार सुमन को अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग तथा मंत्री बनाए गए।मोहम्मद आफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

पटनाः नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का आज यानी मंगलवार को कैबिनेट विस्तार हो गया। जदयू, राजद, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के 31 विधायक और विधान पार्षद ने आज मंत्री पद की शपथ लिया। राज्यपाल फागू चौहान ने महागठबंधन के सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

राजभवन में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 52 मिनट तक चला। एक साथ 5-5 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। कुल 31 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें से राजद से 16, जदयू से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय ने शपथ ली। नये मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया।

नीतीश कुमार के पास मुख्यमंत्री के अलावा सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन सहित ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं वह रहेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पास स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास तथा ग्रामीण कार्य विभाग जैसे अहम विभागों का जिम्मा रहेगा। 

राजदः तेज प्रताप यादव: वन-पर्यावरण, आलोक मेहता : राजस्‍व एवं भूमि सुधार, अनिता देवी: पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्‍याण, सुरेंद्र यादव: सहकारिता, चंद्रशेखर: शिक्षा, ललित यादव: लोक स्‍वास्‍थ्‍य अभियंत्रण, जीतेंद्र राय: कला-संस्‍कृति व युवा, रामानंद यादव: खान एवं भूतत्‍व, सुधाकर सिंह: कृषि, सर्वजीत कुमार: पर्यटन, सुरेंद्र राम: श्रम संसाधन, शमीम अहमद: गन्‍ना उद्योग, शहनवाज: आपदा प्रबंधन, इसरायल मंसूरी: सूचना-प्रावैधिकी, कार्तिक सिंह: विधि मंत्री और समीर महासेठ: उद्योग 

जदयूः विजय चौधरी: वित्‍त, वाणिज्‍य एवं संसदीय कार्य, बिजेंद्र यादव: ऊर्जा, योजना, अशोक चौधरी: भवन निर्माण, श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास, संजय झा: जल संसाधन, सूचना व जनसंपर्क, मदन सहनी: समाज कल्‍याण, शीला कुमारी: परिवहन, लेशी सिंह: खाद्य व उपभोक्‍ता संरक्षण, जमा खान: अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण, जयंत राज: लघु जल संसाधन, सुनील कुमार: निबंधन, उत्‍पाद व मद्य निषेध। 

कांग्रेसः मुरारी प्रसाद गौतम: पंचायती राज, अफाक आलम: पशु एवं मत्‍स्‍य संसाधन।

हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चाः संतोष कुमार सुमन: अनुसूचित जाति व जनजाति कल्‍याण।

निर्दलीयः सुमित कुमार सिंह: विज्ञान एवं प्रावैधिकी।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम