लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनाव: EVM गड़बड़ी पर तेजस्वी का नीतीश पर करारा प्रहार, 'डर्टी ट्रिक' खेल रहे हैं वो

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 11, 2018 18:03 IST

Bihar bypolls 2018: तेजस्वी यादव ने चुनाव में हुए गड़बड़ी के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट करके चुनाव कराने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

Open in App

पटना, 11 मार्च:  बिहार की अररिया लोकसभा और भभुआ व जहानाबाद विधानसभा सीटों पर रविवार को वोटिंग जारी है। मतदाताओं की कतारें लंबी हो रहीं हैं। मतदान सुबर 7 बजे से शाम 5 बजे तक है। चुनाव के दौरान बिहार के कुछ बूथों पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की खबरें आ रही है। जहानाबाद और भभुआ के कुछ पोलिंग बूथों पर वोटरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। यहां ईवीएम मशीन के साथ-साथ पर्ची और वोटर लिस्ट में सही से मिलान नहीं हो पा रहा था। इसके बाद कुछ बूथों पर 2 घंटे के लिए मतदान रोकी गई। इस पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर चुनाव जीतने के लिए सादिश का आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने एक बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नीतीश सरकार चुनाव जीतने के लिए काफी गंदा खेल खेल रही है। लेकिन उनकी यही साजिश किसी काम की नहीं होगी। हम काफी बड़े अंतर से यह चुनाव जीतने वाले हैं। उन्होंने सोच समझकर अपने अधिकारी पोलिंग बूथ पर बिठाए हैं ताकि वह लोगों को प्रभाव में ले सके। वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने व्यंग करते हुए कहा,  'डीएम साहब, आपका मोबाइल फोन खराब हो गया है, इससे आप ईवीएम की गड़बड़ी को नहीं छुपा सकते हैं।  ऐसा कौन डीएम कहता है कि, मैं EVM एक्सपर्ट नहीं हूं। हम तो बस दुआ कर सकते हैं कि प्रशासन किसी 'कबड्डी वाले' को EVM ठीक करने के लिए बुलाएगी। आप खुद ही देख लीजिए चुनाव कैसे कराए जा रहे हैं।' बता दें कि भभुआ उपचुनाव और जहानाबाद में 30 से ज्यादा ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना आई है। इसपर डीएम कैमूर राजेश्वर प्रसाद ने सफाई देते हुए कहा कि मेरा मोबाइल खराब हो गया था। ये ईवीएम एक्सपर्ट की कमी है। हालांकि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि 137  ईवीएम मशीन खराब हुई थी। जिसको डीएम ने पूरी तरह से गलत बताया है। ईवीएम में गड़बड़ी के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा है कि जहां दो घंटे से अधिक वोटिंग में देरी हुई है, वहां कर मतदान कल कराने का फैसला लिया जा सकता है।उप चुनाव सफलता पूर्वक हो इसलिए अररिया में 2143 तथा जहानाबाद में 357 और भभुआ में 326 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। बिहार की राजनीति पर खासकर के लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता के तौर पर उभरे तेजस्वी यादव के लिए ये बेहद अहम चुनाव हो गए हैं। दूसरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का विरोध और आरजेडी के साथ मैदान में उतरकर चुनाव जीतने वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के यूटर्न को भी साबित करना है। विधानसभा चुनाव में एक दूसरे की प्रतिद्वंदी रही बीजेपी और जेडीयू इस बार एक साथ हैं। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवनितीश कुमारआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उपचुनाव 2018उपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?