लाइव न्यूज़ :

Bihar Bypolls Result Live: राजद की बड़ी हार, खाता नहीं खुला, प्रशांत किशोर हुए फुस्स, 2025 विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए खेमे में लहर, बेटा और भाई की हार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2024 17:28 IST

Bihar Bypolls Result Live: इमामगंज में केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद प्रत्याशी रोशन मांझी को करारी शिकस्त दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देइमामगंज में शुरुआत में पिछड़ने के बाद एनडीए ने बढ़त बना ली थी।विशाल प्रशांत ने 10612 वोटों के अंतर से भाकपा-माले प्रत्याशी राजू यादव को हरा दिया है। 2020 के चुनाव में यहां भाकपा- माले के सुदामा प्रसाद जीते थे।

Bihar Bypolls Result Live: बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए ने कमाल करते हुए क्लीन स्वीप किया। उपचुनाव में मिली सभी चारों सीटों पर मिली धमाकेदार जीत से एनडीए के नेता गदगद हैं। पार्टी दफ्तर में लगातार मिठाइयां बांटी गईं और पार्टी नेता खुशी जताते रहे। इस जीत से खुश एनडीए के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दिया। इस उपचुनाव में लालू यादव और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा। विधानसभा की चारों सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज एवं इमामगंज में एनडीए उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। जबकि राजद की बड़ी हार हुई है। इसमें दो सीटों पर राजद का कब्जा था। इमामगंज में केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद प्रत्याशी रौशन मांझी को करारी शिकस्त दे दी।

इमामगंज में शुरुआत में पिछड़ने के बाद एनडीए ने बढ़त बना ली थी। वहीं, तरारी में भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने 10612 वोटों के अंतर से भाकपा-माले प्रत्याशी राजू यादव को हरा दिया है। तरारी में भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की है। 2020 के चुनाव में यहां भाकपा- माले के सुदामा प्रसाद जीते थे, दूसरे नंबर पर निर्दलीय सुनील पांडेय रहे थे, जबकि भाजपा को तीसरे नंबर पर ही संतोष करना पड़ा था।

इस बार भाजपा ने सुनील पांडेय को अपने खेमे में ला कर तरारी में जीत की इबारत लिख दी। वहीं, राजद की गढ़ मानी जाने वाली रामगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह तीसरे नंबर चले गए। वहीं, बेलागंज सीट पर राजद का तीन दशक पुराना किला ढह गया।

यहां से सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वजीत सिंह को जदयू की मनोरमा देवी ने हरा दिया। यहां राजद नेता सुरेंद्र यादव का दबदबा रहा है। सुरेंद्र यादव सात बार यहां से चुनाव जीतकर विधायक बने। पिछले पांच चुनाव में लगातार उन्हें इस सीट पर जीत मिली थी। बिहार चुनाव 2020 में भी उन्होंने ही यहां जीत का झंडा गाड़ा था।

लोकसभा चुनाव 2024 में वो मैदान में उतरे और जहानाबाद के सांसद बने। जिसके बाद बेलागंज सीट खाली हुई और यहां उपचुनाव कराया गया। लेकिन अब यह सीट राजद से छीन ली गई। जदयू ने अपना झंडा यहां गाड़ दिया है। इस तरह महागठबंधन को सभी चार सीटों पर हार का सामना करना पडा।

उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन बसपा ने रामगढ़ में बढ़त लेकर सबको चौंका दिया है। रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी और भाजपा में कांटे का मुकाबला हुआ।

टॅग्स :नीतीश कुमारउपचुनावबिहारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम