लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनाव: NDA का खाता नहीं खुला, 2020 चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका, राजद चमका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 16:15 IST

समस्तीपुर लोकसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) फिर से आसानी से बरकरार रखती दिख रही है। लोजपा राजग का एक घटक दल है। यह सीट पार्टी के सांसद रामचंद्र पासवान का निधन हो जाने पर रिक्त हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइन सीटों के विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद ये सीटें रिक्त हो गई थी।बिहार में विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सत्तारूढ़ पार्टी जदयू से सिमरी बख्तिायारपुर सीट उपचुनाव में छीन ली।

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘सेमी फाइनल’ माने जा रहे उपचुनावों में सत्तारूढ़ राजग (एनडीए) का प्रदर्शन अच्छा नजर नहीं आ रहा है।

हालांकि, समस्तीपुर लोकसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) फिर से आसानी से बरकरार रखती दिख रही है। लोजपा राजग का एक घटक दल है। यह सीट पार्टी के सांसद रामचंद्र पासवान का निधन हो जाने पर रिक्त हुई थी। उनके पुत्र प्रिंस राज कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार से 8,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

राज्य में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जद (यू) के उम्मीदवार दरौंदा, सिमरी बख्तियारपुर और बेल्हार में 10,000 से अधिक मतों से तथा नाथनगर में मामूली अंतर से पीछे हैं। इन पांच सीटों में से चार सीटें जद (यू) के पास थीं।

बिहार में विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सत्तारूढ़ पार्टी जदयू से सिमरी बख्तिायारपुर सीट उपचुनाव में छीन ली। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजद के जफर आलम ने जदयू उम्मीदवार अरुण कुमार को 15,508 मतों से हराया।

पूर्व राज्य मंत्री और जदयू के विधायक दिनेश चंद्र यादव के मधेपुरा लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद सिमरी बख्तिायारपुर सीट पर उप चुनाव की जरूरत पड़ी थी।

इन सीटों के विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद ये सीटें रिक्त हो गई थी। इसलिए, वहां उपचुनाव कराये गये। किशनगंज में भाजपा के उम्मीदवार हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से पीछे चल रहे हैं, जबकि इस सीट पर पहले काबिज रही कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।

महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे एवं लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना कर चुके राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सिमरी बख्तियारपुर तथा बेल्हार में अच्छी बढ़त बना ली है। पार्टी नाथनगर में लगभग एक हजार मतों से आगे चल रही है।

जद (यू) उम्मीदवार के समर्थन में बैठने से इनकार करने पर भाजपा से निष्कासित एक बागी उम्मीदवार ने सीवान जिले की दरौंदा सीट पर 20,000 से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। यह निर्वाचन क्षेत्र जद (यू) का गढ़ था। ॉ

टॅग्स :चुनाव आयोगआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी