लाइव न्यूज़ :

Bihar By-Election 2022: कुढ़नी में भाजपा ने दर्ज की जीत, महागठंबधन की हुई हार, असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा झटका, कुढ़नी में NOTA से भी कम वोट मिले AIMIM कैंडिडेट को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 8, 2022 15:45 IST

बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा के केदार गुप्ता को 76722 वोट मिले, वहीं जदयू के मनोज सिंह को 73073 वोटों से संतोष करना पड़ा। भाजपा ने यह सीट 3645 वोटों के अंतर से जीता है। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कुढ़नी में सत्ताधारी महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ाभाजपा के केदार गुप्ता को 76722 वोट मिले, जबकि जदयू के मनोज सिंह को 73073 वोट मिले एआईएमआईएम प्रत्याशी मुर्तजा को 3206 वोट मिले हैं, जबकि नोटा को 4448 वोट मिले

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में फाइनल नतीजे सामने आ गये हैं। 23 राउंड की गिनती के बाद नतीजे भाजपा के पक्ष में गये और सत्ताधारी महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है। जदयू प्रत्याशी मनोज सिंह भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता से हार गये हैं। जानकारी के मुताबिक केदार गुप्ता को 76722 वोट मिले, वहीं जदयू के मनोज सिंह को 73073 वोटों से संतोष करना पड़ा। भाजपा ने यह सीट 3649 वोटों के अंतर से जीता है। 

घोषित हुए चुनाव परिणाम के बीच एक दिलचस्प जानकारी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को लेकर सामने आ रही है। चुनाव आयोग की आधिकारी वेबसाइट के मुताबित कुढ़नी में एआईएमआईएम के प्रत्याशी मोहम्मद गुलाम मुर्तजा को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक एआईएमआईएम प्रत्याशी मुर्तजा को 3206 वोट मिले हैं, जबकि नोटा को 4448 वोट मिले हैं। इससे साफ जाहिर है कि कुढ़नी में अवैसी की पार्टी का फ्लॉप शो रहा है। वहीं मुकेश साहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी की बात करें तो उसके कैंडिडेट निलाभ कुमार को कुल 10000 वोट मिले। 

वोट शेयर की बात करें तो यहां पर भाजपा को 42.38 फीसदी, जदयू को 40.37 फीसदी, विकासशील इंसान पार्टी को 5.52 फीसदी और एआईएमआईएम को 1.77 फीसदी और नोटा को 2.46 फीसदी वोट मिला है।

कुढ़नी उपचुनाव में मिली हार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव के लिए किसी बड़े धक्के से कम नहीं है। यहां पर विपक्षी भाजपा की जीत का स्पष्ट मतलब यह है कि सुशासन के नाम पर बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार 'सुशासन फैक्टर' फीका पड़ता जा रहा है।

टॅग्स :उपचुनावमहागठबंधनBJPएआईएमआईएमAIMIM
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस