लाइव न्यूज़ :

Bihar Bridge Collapse: क्या से क्या हो गए देखते-देखते..., 10 दिन और 6 पुल, अररिया, सीवान, मोतिहारी, किशनगंज, मधुबनी के बाद किशनगंज, नीतीश जी जरा देखिए!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2024 16:05 IST

Bihar Bridge Collapse: जांच अधिकारी बाढ़ का कसूर बताकर निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के पाप को छिपा रहे हैं और सरकार की करोड़ों रुपये पानी में बह गए।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त 2017 में इस पुल का एक पिलर पानी के साथ बह गया था।धिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है।मधुबनी से एक निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरने की खबर सामने आई थी।

Bihar Bridge Collapse: बिहार में पुल ऐसे भरभराकर गिर रहे हैं, जैसे पतझड़ में पेड़ों से पत्ते टूट कर गिरते हैं। पहले अररिया, सीवान, मोतिहारी, किशनगंज, मधुबनी और अब फिर से किशनगंज में एक और पुल धरासाई हो गया। इसतरह बिहार में पिछले 10 दिनों 6 पुल धारासाई हो गए। शनिवार को किशनगंज में दिघलबैंक प्रखंड के बांसबाड़ी गांव के पास कनकई नदी की शाखा पर बना पुल जमींदोज हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पुल का निर्माण बिहार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराया गया था। यह पुल काफी महत्वपूर्ण इसलिए बताया जाता है कि जिले के तीन प्रखंड ठाकुरगंज बहादुरगंज और दिघलबैंक को आपस में जोड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल का उद्घाटन वर्ष 2016 के अंत में किया गया था और अगस्त 2017 में इस पुल का एक पिलर पानी के साथ बह गया था।

बाद में जांच अधिकारी बाढ़ का कसूर बताकर निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के पाप को छिपा रहे हैं और सरकार की करोड़ों रुपये पानी में बह गए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पुल निर्माण में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है।

इससे पहले मधुबनी से एक निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरने की खबर सामने आई थी। घटना मधेपुर प्रखंड अंतर्गत भेजा थाना के ललवा रहीटोला गांव की है। यहां भुतही नदी पर करीब तीन करोड़ की लागत से बन रहे पुल का निर्माण चार वर्षों से हो रहा है। कुल 75 मीटर लंबी निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा 25 मीटर लंबा बीम धराशाई हो गई।

पुल गिरने की बात को लोगों की नजरों से छिपाने के लिए काली पॉलीथीन से ढ़क दिया गया। बताया जा रहा है कि नदी में जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन पुल का बीम गिरा है। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा वर्ष 2021 से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसतरह बिहार में पुलों के गिरने का क्रम लगातार जारी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप